भारत

Hindi News Today: मोदी 2.0 कैबिनेट के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का हुआ आयोजन, दर्जनों देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

यूरोपीय संघ की जलवायु सेवा का कहना है कि पिछला महीना अब तक का सबसे गर्म मई का महीना रहा। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा दुनिया के तापमान पर नजर रखती है।

Hindi News Today: NDA-I.N.D.I.A की बैठक के बीच स्टालिन-नायडू की हुई मुलाकात, नई संसद में भी लगेगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा


Hindi News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17वीं लोकसभा के निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। विदाई रात्रिभोज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए। यह रात्रिभोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही घंटों बाद हुआ।

दर्जनों देशों के नेताओं ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

लगातार तीसरी बार आम चुनाव में विजयी होने पर पीएम नरेन्द्र मोदी को 50 से ज्यादा देशों के नेताओं बुधवार को बधाई संदेश भेजा है। बधाई देने वाले नेताओं में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की समेत मलेयेशिया बांग्लादेश स्पेन सिंगापुर ताइवान नार्वे मारीशस ओमान सिंगापुर दक्षिण कोरिया जैसे 50 राष्ट्रों के प्रमुख शामिल हैं।

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है।

नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी रामसर साइट में शामिल

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का दावा है कि इस पहल से देश में बढ़ते मरुस्थलीकरण को रोकने में मदद मिलेगी। मंत्रालय के मुताबिक रामसर साइट में शामिल किए बिहार के दोनों ही सेंचुरी का कुल क्षेत्रफल 544.37हेक्टेयर है। इसके साथ ही देश में रामसर साइट का कुल क्षेत्रफल अब बढ़कर 13.32 लाख हेक्टेयर से अधिक का हो गया है।

क्या है रामसर साइट?

रामसर साइट रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्त्व की एक नम भूमि होती है, जिसे वर्ष 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित ”वेटलैंड्स पर कन्वेंशन” के रूप में भी जाना जाता है और इसका नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया है, जहां उस वर्ष सम्मेलन पर सभी देशों ने हस्ताक्षर किये गए थे। रामसर साइट की पहचान दुनिया में नम यानी आ‌र्द्र भूमि के रूप में होती है। इसका अंतरराष्ट्रीय महत्व है। इसमें ऐसी आ‌र्द्र भूमि शामिल की जाती है, जहां जल में रहने वाले पक्षी भी बड़ी संख्या में रहते है। किसी भी नम भूमि के रामसर साइट में शामिल होने से उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर से सहयोग भी प्रदान किया जाता है।

पिछला महीना अबतक का सबसे गर्म मई रहा

यूरोपीय संघ की जलवायु सेवा का कहना है कि पिछला महीना अब तक का सबसे गर्म मई का महीना रहा। यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा दुनिया के तापमान पर नजर रखती है। संस्थान ने कहा कि पिछले महीने सतह के हवा का औसत तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औद्योगिक समय से पहले के अनुमानित मई के औसत से 1.52 डिग्री अधिक है।

NDA-I.N.D.I.A की बैठक के बीच स्टालिन-नायडू की हुई मुलाकात

एनडीए और इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और टीडीपी प्रमुख नायडु की मुलाकात हुई। इसको लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि हम तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे।

Read More: Lok sabha Chunav 2024: पश्चिम से पूर्वांचल तक हर जगह दरका एनडीए का किला, योगी के गढ़ पूर्वांचल में भाजपा को लगा बड़ा झटका

नई संसद में भी लगेगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने कई नए तो कई पुराने फिल्मी सितारों को अपने जनप्रतिनिधि के रूप में पसंद किया है। हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव जीता है। वहीं धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल को भाजपा ने पहली बार चुनाव में उतारा था। मेरठ से उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को हराया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button