भारत

Hindi News Today: मोदी है तो महंगाई है’ कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना, अग्निपथ योजना को रद्द करने की कोई योजना नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

Hindi News Today: महंगा हो सकता है मोबाइल और लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल, BJP ने कांग्रेस को बताया ‘फर्जी खबरों की फैक्ट्री


Hindi News Today: भारत में लगभग हर दूसरा व्यक्ति आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का उपयोग करता है। एक सरकारी सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 46 प्रतिशत ग्रामीण और 53 प्रतिशत शहरी लोग इस पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली का उपयोग करते हैं। आयुष स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी शामिल हैं।

अग्निपथ योजना को रद्द करने की कोई योजना नहीं

सैन्य बलों की ओर से सुधारों को लेकर दिए गए सुझावों का संकेत साफ है कि अग्निपथ योजना को रद्द करने की कोई योजना महीं है। मगर रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर सेना अग्निवीरों की भर्ती को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और अपेक्षाकृत दीर्घकालिक बनाने को लेकर खुले मन से आवश्यक बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। दो अहम लक्ष्यों को धुरी में रखते हुए ही किसी तरह का बदलाव लागू किया जाएगा।

उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी से राहत की फिलहाल की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने कहा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। झारखंड बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी लू का सामना करना पड़ रहा है।

महंगा हो सकता है मोबाइल और लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल

आने वाले समय में मोबाइल और लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करना महंगा हो सकता है। इसका कारण यह है कि ट्राई ने मौजूदा और नए आवंटित नंबरों का विवेकपूर्ण और कुशल उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। ऐसा होने पर कंपनियां इस शुल्क का बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं। ट्राई ने इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया मांगी है।

मोदी है तो महंगाई है’ कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना

मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.69 प्रतिशत पर थी जो अप्रैल में 8.70 प्रतिशत से मामूली कम है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा मोदी है तो महंगाई है! खाद्य पदार्थों की महंगाई दर चार महीनों से 8.5 प्रतिशत से ज्यादा है। दालों की महंगाई दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रहते एक वर्ष पूरा हो गया है मई में इनकी कीमतों में 17.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अग्निवीर भर्ती में अहम बदलावों पर सरकार कर रही विचार

बदलाव के इन प्रस्तावों में अग्निवीरों की भर्ती की मौजूदा चार साल की अवधि को लगभग दो गुनी कर सात से आठ साल करने सैन्य जवानों के स्थाई कैडर में अग्निवीरों को वर्तमान के 25 फीसद से बढ़ा कर 60-70 प्रतिशत तक करने के सुझावों पर गौर किया जा रहा है। सुधार के प्रस्तावों के तहत अग्निवीरों को सैनिक की तरह दर्जा देने पर विचार किया जाएगा।

Read More: skin Tips: केसर को ऐसे करें नियमित दिनचर्या में शामिल, त्वचा में आएगा बेहतरीन चमक

BJP ने कांग्रेस को बताया ‘फर्जी खबरों की फैक्ट्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में कांग्रेस के पोस्ट के बाद भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस को फर्जी खबरों की फैक्ट्री कारार दिया। केरल कांग्रेस ने दावा किया था नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आधिकारिक तौर पर भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल हो चुके हैं। वहीं भाजपा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह 2014 से ही मार्गदर्शक मंडल में हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button