भारत

Hindi News Today: दिल्ली-यूपी समेत चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर IMD ने दी गुड न्यूज

राजधानी दिल्ली में तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सीजन का दूसरा सबसे अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Hindi News Today: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असम का कुख्यात गैंगस्टर, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल


Hindi News Today: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। IMD ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए हरियाणा और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पंजाब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार दिल्ली राजस्थान समेत कई राज्यों में 29 मई तक अत्यधिक गर्मी जारी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सीजन का दूसरा सबसे अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 2-3 दिनों तक लू की स्थिति से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया असम का सबसे कुख्यात गैंगस्टर

असम के हैलाकांडी जिले में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर अफजल हुसैन बरहुइया मारा गया है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ कई केस दर्ज थे। पुलिस ने कहा अफजल हुसैन बरहुइया राज्य में सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक था। पुलिस एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बरहुइया सेंट्रो कार से एक बाजार से गुजर रहा है।

मानसून को लेकर IMD का अपडेट

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। इसके अनुसार, पूरे देश में जून से सितंबर के बीच बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत से दक्षिणी प्रायद्विपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में भी सामान्य से अधिक वर्षा होगी। इसके अलावा देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, केवल उत्तर पश्चिम भारत के उत्तरी भाग के कई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत के पूर्वी भाग और पूर्वी भारत के निकटवर्ती क्षेत्र को छोड़कर, जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे बारिश की संभावना है।

बंगाल और बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ से हजारों घर क्षतिग्रस्त

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात रेमल से भारत के बंगाल और बांग्लादेश में जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। चक्रवात की चपेट में आकर जहां बंगाल में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बांग्लादेश में भी सात लोगों की मौत की खबर है। हालांकि बंगाल में प्रशासन की ओर से चार की मौत की बात कही गई है जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।

Read More: Coconut Water Benefits: गर्मियों में पीए अपने पसंदीदा ड्रिंक नारियल पानी, कई सारी समस्याओं से मिलेंगी राहत

येदियुरप्पा पर यौन उत्पीड़न का केस करने वाली महिला की मौत

अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के अनुसार महिला फेफड़ों के कैंसर के एडवांस स्टेज पर थी। बता दें कि पीडिता की मां ने मार्च में येदियुरप्पा के खिलाफ पाक्सो ( POCSO ) और 354 (अ) आइपीसी के तहत यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि घटना दो फरवरी को एक बैठक के दौरान हुई।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button