भारत

Hindi News Today: सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, देश भर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’

देशभर में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है।

Hindi News Today: सीमा विवाद को लेकर असम-मिजोरम की बैठक आज, विनेश फोगाट के मेडल पर आज होगा फैसला


Hindi News Today: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने वेनेजुएला में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X banned in Venezuela) पर 10 दिन का बैन लगा दिया है। इस बैन के साथ ही मादुरो और एक्स के मालिक एलन मस्क के बीच तनाव अब और बढ़ने वाला है। राष्ट्रपति ने मस्क पर नफरत गृहयुद्ध और मौत को भड़काने का आरोप लगाया। दोनों के बीच पहले भी कई बार बहस हो चुकी है।

सिक्किम में भूकंप के झटके किए गए महसूस

सिक्किम में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के सिक्किम के सोरेंग में सुबह 6. 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। इससे पहले गुुरुवार को जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए थे। सिक्किम भूकंप के हाईजोन क्षेत्रों में से एक है। राज्य को जोन-4 में रखा गया है।

बिहार से लेकर 15 राज्यों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं यूपी-बिहार झारखंड समेत 15 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 14 अगस्त तक उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी 10 अगस्त तक बारिश की संभावना है।

देश भर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा अभियान’

देशभर में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर करेंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

सीमा विवाद को लेकर असम-मिजोरम की बैठक

मिजोरम और असम लंबित सीमा विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को मंत्रिस्तरीय वार्ता करेंगे। यह विवाद औपनिवेशिक काल के दो परिसीमनों बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन के तहत 1875 की अधिसूचना और 1933 के भारतीय मानचित्र सर्वेक्षण से जुड़ा है। सीमा विवाद में मिजोरम के तीन जिले आइजोल कोलासिब और ममित शामिल हैं। जो असम के कछार करीमगंज और हैलाकांडी जिलों के साथ 164.6 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।

विनेश फोगाट के मेडल पर आज होगा फैसला

ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराई गईं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मेडल पर आज फैसला होगा। विनेश के लिए एक अच्छी खबर ये है कि ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध भारतीय वकील हरीश साल्वे करेंगे। विनेश ने इससे पहले संन्यास की घोषणा कर दी है।

13 साल की हरिनी श्री ने वायनाड के लिए जुटाया धन

तमिलनाडु की 13 वर्षीय बालिका हरिनी श्री ने केरल के वायनाड भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए धन जुटाने के लिए लगातार तीन घंटे तक भरतनाट्यम नृत्य किया। हरिनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी बचत सहित 15000 रुपये दान किए। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लड़की से मुलाकात की और उसे आशीर्वाद दिया।

Read More: Vinesh Phogat Retirement: महिला रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, सिल्वर मेडल के लिए किया दावा

कन्‍नौज में भीषण सड़क हादसा

उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह हादसा गाजियाबाद कानपुर ग्रीन फील्ड हाईवे पर हुआ है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button