भारत

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा: Hindi News Today

सरकार ने बजट सत्र से पहले आज संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। यह एक पारंपरिक बैठक है, जो हर साल बजट सत्र से पहले होती है।

Hindi News Today: AAP सरकार लेकर आई नई नीति, महरम के बिना हज पर जाएंगी 5162 महिलाएं


Hindi News Today: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज है। बापू की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी।

सर्वदलीय बैठक आज

सरकार ने बजट सत्र से पहले आज संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। यह एक पारंपरिक बैठक है जो हर साल बजट सत्र से पहले होती है। इस बैठक में सरकार राजनीतिक दलों से संसद में उठाने वाले मुद्दों पर चर्चा करती है।

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज

हर साल देश 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में मनाता है। बापू की पुण्यतिथि को प्रत्येक साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी।

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर अब दिल्ली के मौसम पर देखने को मिलेगा। मंगलवार की सुबह दिल्ली-NCR में घना कोहरा देखने को मिला। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय बादलों की आवजाही शुरू हो जाएगी।

महरम के बिना हज पर जाएंगी 5162 महिलाएं

भारत से इस साल 5,162 महिलाएं महरम (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज के लिए जाएंगी और इनमें सबसे अधिक 3584 महिलाएं केरल से हैं। भारत से महरम के बिना हज पर जाने वाली महिलाओं की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

AAP सरकार लेकर आई नई नीति

सौर ऊर्जा नीति 2024 के तहत 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सरकारी इमारतों को भी अपनी छतों पर अगले तीन वर्षों में अनिवार्य रूप से सौर पैनल लगाना होगा। दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सौर नीति को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी जाएगी।

Read More: पीएम मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, ब्राजील में हुआ बड़ा विमान हादसा: Hindi News Today

करोड़ों लोगों के डेटा लीक होने का दावा

साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडसेक ने 75 करोड़ भारतीय मोबाइल ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध लगने की बात कही है। इसके बाद दूरसंचार विभाग ने टेलीकाम कंपनियों से अपनी प्रणाली का सुरक्षा आडिट कराने के लिए कहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button