भारत

Hindi News Today: बांग्लादेश में रोहिंग्याओं पर मेहरबान हुआ विश्व बैंक, केरल में मानसून का आज आगमन

देश के दक्षिण एवं पूर्वोत्तर हिस्सों में समय से पहले ही मानसून का आगमन होने जा रहा है। आइएमडी द्वारा गुरुवार को किसी भी समय केरल में मानसून आने की घोषणा की जा सकती है।

Hindi News Today: लोकसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन आज, महाकालेश्‍वर मंदिर में शयन आरती के वक्त झड़प


Hindi News Today: पंजाब में गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री और पठानकोट का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आसमान से बरसती आग से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। देहरादून में तापमान रिकॉर्ड 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

महाकालेश्‍वर मंदिर में शयन आरती के वक्त झड़प

ज्‍योतिर्लिंग महाकालेश्‍वर मंदिर में शंख द्वार बंद होने के बाद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मी के बीच बहस होने के बाद मारपीट होने लगी। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने इस मामले की जांच की बात कही है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आज से यहां बारिश की संभावना

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं ओडिशा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आइएमडी का कहना है कि एनसीआर में छिटपुट वर्षा के बावजूद उत्तर-पश्चिम भारत को बहुत राहत नहीं मिलने जा रही। पाकिस्तान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से शुक्रवार के बीच दिल्ली समेत जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में वर्षा की स्थिति बन रही है, लेकिन इसका असर खत्म होते ही तापमान फिर कुछ ऊपर चढ़ सकता है।

केरल में मानसून का आज आगमन

देश के दक्षिण एवं पूर्वोत्तर हिस्सों में समय से पहले ही मानसून का आगमन होने जा रहा है। आइएमडी द्वारा गुरुवार को किसी भी समय केरल में मानसून आने की घोषणा की जा सकती है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पहले 31 मई और एक जून के बीच में मानसून के आगमन का अनुमान व्यक्त किया गया था। अब 30 मई का संशोधित पूर्वानुमान जारी किया गया है। आइएमडी ने कहा है कि अंडमान निकोबार से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन आज

लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकेंगे। सीएम योगी हिमाचल प्रदेश व पंजाब में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव महाराजगंज व घोसी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यूपी की इन सीटों पर वोट पड़ेंगे इनमें महराजगंज गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव वाराणसी घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली मीरजापुर राबर्ट्सगंज क्षेत्र शामिल हैं।

आज घोषित होंगे राजस्थान 5वीं एवं 8वीं के रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से क्लास 5th में इस वर्ष 14.37 लाख स्टूडेंट्स और 8th क्लास में 12.50 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में भाग लिया था। अब इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज 30 मई को घोषित कर दिया जाएगा। नतीजे (Live Rajasthan Board 5th 8th Results 2024 Updates) जारी होते ही छात्र-छात्राएं या उनके अविभावक ऑनलाइन माध्यम से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

Read More: Hindi News: रेमल चक्रवात ने असम में भी मचाई तबाही, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

बांग्लादेश में रोहिंग्याओं पर मेहरबान हुआ विश्व बैंक

विश्व बैंक ने बांग्लादेश में मेजबान समुदायों और विस्थापित रोहिंग्या के लिए बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार से लगभग 10 लाख विस्थापित रोहिंग्या वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं। विश्व बैंक ने कहा कि हम लगभग 10 लाख रोहिंग्या लोगों का समर्थन करने में बांग्लादेश सरकार की उदारता की सराहना करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button