Hindi News Today: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून पर मचा बवाल, राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में की ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लिस्बन के मेयर ने ऐतिहासिक सिटी हॉल में आयोजित समारोह में दिया। राष्ट्रपति ने भारत-पुर्तगाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने की बात कही।

Hindi News Today: डिप्टी CM के काफिले की वजह से छूटा 30 छात्रों का एग्जाम, दिल्ली-यूपी समेत आधे भारत में लू का कहर जारी
Hindi News Today: दिल्ली सरकार की ईवी नीति 2.0 के डॉफ्ट में राजधानी में सीएनजी ऑटो रिक्शा को सड़कों से हटाने की सिफारिश की गई है। 15 अगस्त से किसी भी सीएनजी ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं होगी और न ही सीएनजी ऑटो परमिट का नवीनीकरण किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मु ने पुर्तगाल के चर्च का दौरा किया
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में की ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लिस्बन के मेयर ने ऐतिहासिक सिटी हॉल में आयोजित समारोह में दिया। राष्ट्रपति ने भारत-पुर्तगाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने की बात कही। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साझा करते हुए पुर्तगाल के साथ साझेदारी को और गहरा करने की इच्छा जताई।
नोएडा के सेक्टर-5 की दुकान में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर 5 में एक दुकान में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून पर मचा बवाल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ बिल पर स्थगन प्रस्ताव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। स्पीकर से कार्यवाही रोकने की मांग की गई लेकिन अनुमति नहीं मिली। आरोप-प्रत्यारोप के बीच नारेबाजी हुई। स्पीकर ने संसद में पारित कानून पर बहस से इनकार करते हुए सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
डिप्टी CM के काफिले की वजह से छूटा 30 छात्रों का एग्जाम
विशाखापट्टनम में 30 छात्र अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने में असफल रहे। इस घटना का कारण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का काफिला बताया जा रहा है। काफिले ने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के मार्ग को जाम कर दिया था। छात्रों और उनके अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी चिंता है। पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है।
दिल्ली-यूपी समेत आधे भारत में लू का कहर जारी
उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली यूपी एमपी राजस्थान पंजाब हरियाणा और यहां तक कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू जारी रहने की चेतावनी दी है। अप्रैल में ही इतनी गर्मी का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग और पश्चिमी विक्षोभ की कमी को माना जा रहा है।
तमिलनाडु में भाजपा का चुनावी प्लेटफार्म तैयार
रामनवमी के दिन पंबन ब्रिज के उद्घाटन के सहारे भाजपा ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। हिंदू बहुल आबादी वाले इस राज्य में भाजपा ने दो बड़े संदेश लेकर प्रवेश करने का संकेत दिया है। पहला अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक उत्तर से दक्षिण भारत तक सनातनी भावनाओं में उभार लाना और दूसरा तमिलनाडु के विकास के लिए संकल्पबद्धता।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






