Hindi News Today: पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं लेगें भाग, बिहार-बीड़ी विवाद पर कांग्रेस ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे। UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें 23-29 सितंबर तक उच्चस्तरीय बैठकें होंगी।

Hindi News Today: ट्रंप के आलीशान होटल में होगा 2026 का G-20 सम्मेलन, अरुणाचल प्रदेश में ग्लेशियर पिघलने से सैलाब का खतरा
Hindi News Today: दिल्ली के लाल किला परिसर में जैन समुदाय के धार्मिक समारोह से एक करोड़ रुपये का सोने का कलश चोरी हो गया। लगभग 760 ग्राम सोने और 150 ग्राम हीरे माणिक और पन्ने से जड़े इस कलश को कारोबारी सुधीर जैन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाते थे। 3 सितंबर को भीड़ में यह मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की है।
पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में नहीं लेगें भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे। UNGA का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें 23-29 सितंबर तक उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है। शुरुआती भाषण ब्राजील देगा जिसके बाद अमेरिका महासभा को संबोधित करेगा।
बिहार-बीड़ी विवाद पर कांग्रेस ने मांगी माफी
केरल कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से करने वाले पोस्ट पर माफी मांगी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए इस पोस्ट पर विवाद हो गया था। भाजपा और एनडीए नेताओं ने इसे बिहार का अपमान बताया था जिसके बाद कांग्रेस ने खेद जताया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह माफी जनता के दबाव का नतीजा है और बिहार की जनता इसे भूलेगी नहीं।
कार की टक्कर से महिला की हुई थी मौत
गोरखपुर के मुंडेरा बाजार में एक दर्दनाक हादसे में ऑटो रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई। वह अपनी बेटी के घर जा रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में चौरीचौरा में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
ट्रंप के आलीशान होटल में होगा 2026 का G-20 सम्मेलन
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अगला जी-20 शिखर सम्मेलन मियामी के पास उनके डोराल गोल्फ क्लब में हो सकता है। इस साल का जी-20 सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया है। ट्रंप इस बार सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे उनकी जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। साल 2025 में जी-20 सम्मेलन 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग में होगा।
अरुणाचल प्रदेश में ग्लेशियर पिघलने से सैलाब का खतरा
अरुणाचल प्रदेश में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जिससे राज्य पर खतरा बढ़ रहा है। पूर्वी हिमालय के कुछ ग्लेशियर 1.5 मीटर की दर से पिघल रहे हैं। सेंटर फॉर अर्थ साइंस एंड हिमालय स्टडीज के अनुसार तवांग के गोरीचेन पर्वत में झीलों का आकार बढ़ रहा है जिससे बाढ़ का खतरा है। 2023 में दक्षिणी ल्होनाक झील में ग्लेशियर गिरने से सिक्किम में भारी तबाही हुई थी।
होशियारपुर में दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस
हिमाचल-पंजाब सीमा पर मंगूवाल में शनिवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। टांडा मेडिकल कॉलेज से डीएमसी लुधियाना जा रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान कांगड़ा जिले के संजीव कुमार ओंकार चंद और रमेश चंद के रूप में हुई है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






