भारत

Hindi News Today: 500 साल पुरानी चोरी की मूर्ति वापस आएगी भारत, दिल्ली में भीषण गर्मी और लू चलने का अलर्ट

एसआईटी सूत्रों ने बुधवार को पुष्टि की कि प्रज्वल रेवन्ना ने 31 जुलाई को लुफ्थांसा एयरलाइंस से भारत के लिए फ्लाइट टिकट बुक किया है और शुक्रवार को करीब 12.30 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।

Hindi News Today:  दिल्लीवालों को IMD ने दी सावधान रहने की सलाह, इन सात राज्यों में हीटवेव का अलर्ट


Hindi News Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं तापमान भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के कई भागों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई कांस्य मूर्ति वापस भारत आएगी

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति को भारत को लौटाने पर सहमति जताई है। संत तिरुमंकाई अलवर की 60 सेमी ऊंची प्रतिमा को 1967 में डॉ. जे.आर. बेलमोंट (1886-1981) नामक एक संग्रहकर्ता के संग्रह से सोथबी के नीलामी घर से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय द्वारा प्राप्त किया गया था।

दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक भीषण गर्मी का तांडव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं तापमान भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों के कई भागों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

देश में कदम रखते ही प्रज्वल रेवन्ना होंगे गिरफ्तार

एसआईटी सूत्रों ने बुधवार को पुष्टि की कि प्रज्वल रेवन्ना ने 31 जुलाई को लुफ्थांसा एयरलाइंस से भारत के लिए फ्लाइट टिकट बुक किया है और शुक्रवार को करीब 12.30 बजे बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। यह टिकट म्यूनिख जर्मनी से बुक किया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें हवाई अड्डे पर पहुंचते ही तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

400 पार के संकल्प को पूरा करेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत पांच चरणों के मतदान से उभरी परिणामों की तस्वीर के आधार पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा अपने 400 पार के मिशन में सफल हो रही है। कहा, चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों का हमारा संकल्प है जिसे हम पूरा करेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button