भारत

Hindi News Today: पीएम की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बिहार बंद, शिखर धवन बेटिंग ऐप के कारण ED के सामने आज होंगे पेश

बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ़ दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बिहार में बंद बुलाया गया है। एनडीए का यह बंद सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है।

Hindi News Today: पीएम मोदी के कूटनीतिक दांव से बढ़ी ग्लोबल साउथ की धमक, भाजपा ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारियां


Hindi News Today: बिहार में एनडीए में भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) शामिल हैं। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अभी तक बिहार चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप नहीं दिया है।

पीएम की मां पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बिहार बंद

बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ़ दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज बिहार में बंद बुलाया गया है। एनडीए का यह बंद सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है।

सेना में भर्ती हो गया बांग्लादेशी घुसपैठिया

बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्याओं की जांच कर रही मध्य प्रदेश की एसआइटी को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पड़ताल में न केवल कई बांग्लादेशी अवैध तरीके से इंदौर में रहते मिले बल्कि यह भी पता चला कि ऐसी ही एक महिला का बेटा सेना में भर्ती हो गया है। एसआइटी की रिपोर्ट के बाद आइबी सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारियां

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राजग की एकजुटता और विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बँटवारे पर भी विचार किया गया हालाँकि इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई खास जानकारी नहीं दी गई।

छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि घोटाले में ईडी के छापे

छत्तीसगढ़ में जिला खनिज निधि घोटाले की जांच में फिर तेजी आई है। ईडी ने बुधवार सुबह रायपुर राजिम दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में पांच कृषि कारोबारियों के 18 स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में कृषि कारोबारी और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट आरोपित हैं। ईडी ने शंकरनगर में विनय गर्ग के निवास से कुछ इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी जब्त किए हैं।

शिखर धवन बेटिंग ऐप के कारण ED के सामने आज होंगे पेश

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को 4 सितंबर 2025 को पूछताछ के लिए बुलाया है। बेटिंग ऐप 1xBet में सुरेश रैना के बाद धवन का नाम सामने आया है। ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ जांच तेज कर दी है। शिखर धवन को प्रचार गतिविधियों में भूमिका स्पष्ट करने के लिए पेश होने को कहा गया है।

Read More: Hindi News Today: जापान के टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, मदरसे में छात्रा की लाश मिलने से मचा हड़कंप

पीएम मोदी के कूटनीतिक दांव से बढ़ी ग्लोबल साउथ की धमक

प्रधानमंत्री मोदी का एससीओ सम्मेलन में भाग लेना एक महत्वपूर्ण कदम था जिससे पश्चिमी देश चिंतित हैं। ट्रंप की नीतियों के कारण भारत रूस और चीन की बढ़ती निकटता वैकल्पिक विश्व व्यवस्था का संकेत दे रही है। चीन और भारत ने आर्थिक और रणनीतिक हितों को समझते हुए सहयोग बढ़ाया है। भारत को यह अहसास हुआ कि व्यापार में विविधता जरूरी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button