Hindi News Today: अमित शाह के साथ अररिया में बनेगी बिहार चुनाव कि रणनीति, भारत में हाइड्रोजन हाईवे के ट्रायल का हुआ शुभारंभ
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा जिसके बाद हुई गोलीबारी में 17 पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके मारे गए।

Hindi News Today: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ठिकानों पर छापेमारी, बिहार चुनाव में चिराग जारी करेंगे अपना संकल्प पत्र
Hindi News Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 27 सितंबर को अररिया के फारबिसगंज में कोसी और सीमांचल के 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम हवाई फील्ड मैदान में होगा। इस संवाद के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर दिख रहा है। वहीं गृह मंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा जिसके बाद हुई गोलीबारी में 17 पाकिस्तानी तालिबान लड़ाके मारे गए। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख शहबाज इलाही के अनुसार यह झड़प खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में तीन अधिकारी घायल हो गए। हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान सामने नहीं आ पाई है।
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास सुबह एक थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं। गाड़ी दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
मानसून की विदाई के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून की वापसी के बाद उत्तर भारत में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर तक मानसून पंजाब हरियाणा दिल्ली गुजरात राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से लौट चुका है। महाराष्ट्र उत्तरी कर्नाटक उड़ीसा आंध्र प्रदेश केरल और कोंकण तट पर भारी बारिश की संभावना है।
भारत में हाइड्रोजन हाईवे के ट्रायल का हुआ शुभारंभ
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के पहले हाइड्रोजन हाईवे के ट्रायल का शुभारंभ किया जिससे देश की हाइड्रोजन ईंधन की पहल को गति मिलेगी। ये परीक्षण दो वर्षों तक चलेंगे और इसमें फरीदाबाद साहिबाबाद ग्रेटर नोएडा दिल्ली आगरा जैसे प्रमुख मार्ग शामिल होंगे जो उद्योग क्लस्टर बंदरगाहों और माल परिवहन गलियारों को जोड़ेंगे जहां हाइड्रोजन तत्काल प्रभाव डाल सकता है।
उत्तराखंड में युवाओं के आंदोलन को राहुल गांधी ने दिया समर्थन
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा का दूसरा नाम पेपर चोर है। राहुल गांधी ने युवाओं की लड़ाई में साथ देने का संदेश दिया और बेरोजगारी को वोट चोरी से जोड़ा।
बिहार चुनाव में चिराग जारी करेंगे अपना संकल्प पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का संयुक्त घोषणा पत्र जारी होगा। लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के साथ अपना संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसमें युवाओं के लिए शिक्षा रोजगार महिलाओं की सुरक्षा और हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने जैसे वादे शामिल होंगे। निजी स्कूलों में गरीब छात्रों के लिए सीटें आरक्षित होंगी।
Read More: Hindi News Today: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई डिफेंस डील, उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
यूक्रेन के जरिये रूस से लड़ रहे नाटो और ईयू
रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य संगठन नाटो और ईयू यूक्रेन के जरिये युद्ध लड़ रहे हैं। यह बात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र परिसर में जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कही है। हालांकि ब्रिटेन ने रूस के इस दावे को कपोल कल्पित बताते हुए खारिज कर दिया है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






