भारत

Hindi News Today: अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम के दौरान हादसा, आज से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र

25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी। इस दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में प्रश्नकाल का आयोजन किया जाएगा। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बजट सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

Hindi News Today: 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य हुआ तय, असम में कक्षा 11वीं की परीक्षाएं हुई रद्द


Hindi News Today: रविवार को दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की जान चली गई। पहला हादसा गांदरबल जिले में रविवार दोपहर को श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग गुंड में स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास हुआ। जबकि दूसरा हादसा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुआ। हादसे में जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र के 5 लोग शामिल थे। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया है।

अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम के दौरान हादसा

अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट काम के दौरान एक सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री फिसलकर गिर गई। यह हादसा रात करीब 1100 बजे हुआ जिससे मुंबई-अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें रद कर दी गई है आइए आपको ट्रेनों की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं।

आज से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र

25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी। इस दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में प्रश्नकाल का आयोजन किया जाएगा। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बजट सत्र के दौरान दिल्ली सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

सिवान में दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

सिवान के मैरवा थाने में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मैरवा थाना पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। इस दौरान अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। वहीं महाराजगंज थाने के माघी गांव के समीप होटल संचालक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में होटल संचालक जख्मी हो गया।

2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने भारत में ट्यूबरकुलोसिस को वर्ष 2025 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा है। विश्व क्षय रोग दिवस के लिए दिए अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने लोगों से भारत को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। गुजरात ने नीति आयोग के टीबी के खात्मे के लक्ष्य को 95 प्रतिशत तक हासिल कर लिया है।

असम में कक्षा 11वीं की परीक्षाएं रद्द

असम में राज्य बोर्ड की कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई स्थानों से परीक्षा पेपर लीक होने की खबरें सामने आई हैं। 11वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू थीं और 29 मार्च तक होने वाली थीं।

Read More: Hindi News Today: बिहार के अररिया में देर रात हुआ एनकाउंटर, 18 घंटे बाद लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट हुआ चालू

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी कृष्णा भारती का निधन

स्वतंत्रता सेनानी पासला कृष्ण मूर्ति की पुत्री कृष्णा भारती का 92 वर्ष की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। वह गांधीवादी मूल्यों की समर्थक थीं और समाज सेवा में समर्पित थीं। उन्होंने दलितों के उत्थान शिक्षा और गोशालाओं को दान में योगदान दिया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। कृष्णा भारती अविवाहित थीं और उन्होंने समाज के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button