Hindi News Today: रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह
BJP ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। रामलीला मैदान में आज उनका शपथ ग्रहण समारोह है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मन रहे हैं। यह कदम बीजेपी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वे दिल्ली में बड़ा परिवर्तन लाना चाहते हैं।
Hindi News Today: रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी लेंगे शपथ, दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू टर्न
Hindi News Today: अमेरिका एक और विमान दुर्घटना हुई है। एपी के मुताबिक अमेरिका के एरिजोना हवाई अड्डे पर दो छोटे विमानों के बीच हवा में टकराने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा घटना बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) की है। संघीय हवाई-सुरक्षा जांचकर्ताओं ने कहा कि टक्सन के बाहरी इलाके में माराना क्षेत्रीय हवाई अड्डे के पास टकराने पर प्रत्येक विमान में दो लोग सवार थे।
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 11 दिनों तक चले सस्पेंस के बाद यह फैसला लिया गया।
शपथ के लिए घर ने निकलीं रेखा गुप्ता
BJP ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। रामलीला मैदान में आज उनका शपथ ग्रहण समारोह है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मन रहे हैं। यह कदम बीजेपी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वे दिल्ली में बड़ा परिवर्तन लाना चाहते हैं। हालांकि, रेखा गुप्ता के सामने कई चुनौतियां भी हैं।
रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री के चयन के बाद दिल्ली की कैबिनेट भी सामने आ गई है। नए मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा, आशीष सूद और रविंदर इंद्रज सिंह शामिल होंगे। पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व पंकज सिंह और कपिल मिश्रा करेंगे। रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
आज यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए है। ये प्रतिबंध 20 फरवरी गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू टर्न
दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट और हल्की सर्दी लौटने की संभावना है। साथ ही झूंझनू भरतपुर नागौर समेत राजस्थान के 14 इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
लखनऊ में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को लेकर हत्या मान रही है। गोली लगने के बाद युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
बांग्लादेश एयरलाइंस के प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
नागपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने बताया है कि ढाका से दुबई जा रहे बांग्लादेश एयरलाइंस के प्लेन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद इस प्लेन की बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों को उतार लिया गया है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com