भारत

Hindi News Today: दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री पीएम मोदी लेंगे आखिरी फैसला, यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना

प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनुका पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे।

Hindi News Today: प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार


Hindi News Today: एयरो इंडिया 2025 के आखिरी दिन शनिवार को बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्‍टेशन पर शानदार एयर शो हुआ। यहां रूसी और अमेरिकी लड़ाकू विमानों को एक ही स्थान पर दिखाया गया। एयर शो देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ भी जमा हुई थी। वायु सेना स्टेशन येलहंका पर खास बात यह हुई 60 वर्षीय अनुभवी रूसी परीक्षण पायलट सर्गेई बोगदान ने दुर्जेय Su-57 को उड़ाया।

दिल्ली में कौन बनेगा मुख्यमंत्री पीएम मोदी लेंगे आखिरी फैसला

दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है। 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे। इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा।

प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर मेजा क्षेत्र के मनुका पूरा के पास शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग घायल हुए हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे। महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज आ रहे थे। इस दौरान बस और बोलेरो में जोरदार टक्‍कर हो गई है।

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रदेश के कई शीर्ष नेताओं के साथ बंद कमरे में मुलाकात की जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। कयास है कि दो मंत्री पद रिक्त होने के अलावा चार और मंत्री सरकार में बनाए जा सकते हैं।

ईवीएम में नोटा बटन की घट रही लोकप्रियता

2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम पर नोटा बटन को अंतिम विकल्प के रूप में जोड़ा था। लेकिन समय के साथ इसकी लोकप्रियता गिरती जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे अब तक का सबसे कम वोट शेयर मिला है। 2014 में नोटा को 1.08 प्रतिशत वोट मिले थे जो 2024 में घट कर महज 0.99 प्रतिशत रह गए।

दर्दनाक बस हादसे में एक यात्री की जलकर हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक बस हादसे में एक यात्री की जलकर मौत हो गई। लखनऊ से राजस्थान के नागौर जा रही स्लीपर बस में आज सुबह पांच बजे आग लग गई। बस में सवार अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन एक यात्री की जलने से मौत हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

महाराष्ट्र CM ने की योगी सरकार की तारीफ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता के साथ महाकुंभ में संगम स्नान किया। उन्होंने कहा कि 144 साल बाद आए इस विशेष योग में स्नान का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। फडणवीस ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि महाकुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी है।

Read More: Hindi News Today: मुंबई आतंकी हमले में शामिल तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, सपा नेता आजम खान के खिलाफ SIT जांच शुरू

35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 35 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। SP यादव ने बताया कि नीरज सार्की पहले भी एक आपराधिक मामले में वांछित था। 5 फरवरी 2025 को पिथौरागढ़ शहर में उसने एक बुजुर्ग से बैग छीन कर भाग गया था। नीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button