भारत

Hindi News Today: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, रांची से पुरी के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क परियोजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। कैबिनेट बैठक में पटना जिले के लिए 37573.88 लाख रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।

Hindi News Today: मिशिगन में वैन-ट्रक में जोरदार टक्कर छह लोगों की हुई मौत, सरकार ने BSF के पहले कैडर पुनर्गठन को मंजूरी दी


Hindi News Today: कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ़ जागरूकता वीडियो जारी किया है जिसमें फ़र्ज़ी वोटिंग के ज़रिए मतदाताओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल के कब्ज़े में होने का आरोप लगाते हुए नागरिकों से वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की अपील की है। राहुल गांधी 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर रहे हैं।

पटना के लिए 372 करोड़ की सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क परियोजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। कैबिनेट बैठक में पटना जिले के लिए 37573.88 लाख रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। पुनपुन में लक्ष्मण झूला के समान केबल सस्पेंशन पुल बनेगा जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों का आवागमन सुगम होगा। मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए भी स्वीकृति दी गई है।

बेंगलुरु में चाकू की नोक पर इंजीनियर महिला से लूटपाट और छेड़छाड़

कर्नाटक के सबसे आधुनिक शहर बेंगलुरु से बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय इंजीनियर महिला को चाकू की नोक के बल पर लूट लिया। इतना ही नहीं उससे लूटपाट के बाद छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान करने और चोरी का सामान बरामद करने के लिए जांच जारी है।

रांची से पुरी के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची से पुरी जयपुर ऋषिकेश-हरिद्वार और अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवाएं जल्द शुरू होंगी। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड को आवश्यक निर्देश दिए हैं। रांची से हजारीबाग के लिए भी पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इन नई सेवाओं से झारखंड के यात्रियों को काफी सुविधा होगी और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

मिशिगन में वैन-ट्रक में जोरदार टक्कर छह लोगों की हुई मौत

मिशिगन में एक पिकअप ट्रक और यात्रियों से भरी वैन की जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण मिशिगन में एक पिकअप ट्रक स्टॉप साइन को पार करते हुए अमिश समुदाय के सदस्यों को ले जा रही एक वैन से टकरा गया। हादसे के दौरान वैन और पिकअप से कई यात्री बाहर निकल गए।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा जिसके बाद अंग्रेजी संस्करण भी प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

सरकार ने BSF के पहले कैडर पुनर्गठन को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने बुधवार को बीएसएफ के 60 वर्षों के इतिहास में पहली बार कैडर पुनर्गठन को मंजूरी दे दी जिसके तहत कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक लगभग 4000 कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों से संबंधित इस फैसले से कुल 23710 कर्मियों को तत्काल पदोन्नति मिलेगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button