Hindi News Today: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी कार्रवाई, चुनावी विवाद और राष्ट्रभक्ति का बड़ा उत्सव
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि राष्ट्रीय और राज्य हाईवे सहित सभी मुख्य सड़कों से आवारा पशुओं को हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ किया।
Hindi News Today:अदालत से संसद तक, जानें दिन की सबसे अहम खबरें
Hindi News Today: आज की सभी बड़ी खबरों का सबसे तेज़ और सबसे भरोसेमंद अपडेट! सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसलों से लेकर चुनावी हलचल, राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों और देश की सुरक्षा से जुड़े बड़े ऐक्शन तक यहाँ आपको मिलेंगे दिन की हर महत्वपूर्ण खबर एक ही जगह। राजनीति, न्यायपालिका, समाज और जनहित से जुड़ी वो सारी जानकारी जो आपके लिए जानना ज़रूरी है। बने रहें हमारे साथ और पाएं हर पल की अपडेट सबसे पहले!
हाईवे से आवारा पशु हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि राष्ट्रीय और राज्य हाईवे सहित सभी मुख्य सड़कों से आवारा पशुओं को हटाया जाए। कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निकायों को भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, राजमार्ग गश्ती दल बनाने की बात कही गई है ताकि पशुओं को सुरक्षित आश्रय गृहों में रखा जा सके। कोर्ट का यह निर्देश लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से दिया गया है।
बिहार चुनाव में ‘दो जगह वोट’ विवाद
बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा पर दिल्ली और बिहार में दो स्थानों पर मतदान करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि भाजपा ‘एक व्यक्ति, अनेक वोट’ की प्रणाली से चुनाव चुरा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग और पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्मारक डाक टिकट, विशेष सिक्का और वंदे मातरम् वेबसाइट लॉन्च की गई। पीएम मोदी ने कहा “वंदे मातरम् देश की ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है।” यह आयोजन 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा।
राष्ट्रपति और पीएम की अफ्रीका यात्राएँ प्रस्तावित
इस महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर जाएंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं। भारत की इन यात्राओं को अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Read More: Lal Kila history: क्यों खास है दिल्ली का लाल किला? जानिए इसकी कहानी, इतिहास और रहस्य
भेदभाव छोड़ें, एकता अपनाएँ
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने युवाओं से जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति के लिए एकता और आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के बाद और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
भारतीय वायुसेना के लिए 80 नए विमान खरीदने की तैयारी
रक्षा मंत्रालय भारतीय वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए 80 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी कर रहा है। दिसंबर तक मंजूरी मिलने और जनवरी में टेंडर जारी होने की संभावना है। इस सौदे में अमेरिकी लॉकहीड मार्टिन, ब्राज़ील की एम्ब्राएर और यूरोपीय एयरबस जैसी कंपनियाँ दावेदारी पेश करेंगी। यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ के तहत आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







