Hindi News Today: 78 साल के हुए RJD प्रमुख लालू यादव, उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Hindi News Today: दिल्ली में अगले तीन दिन तक हीटवेव का कहर, पटना में गोली मारकर 2 युवकों की हत्या
Hindi News Today: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मेयर करेन बास ने लोकल इमरजेंसी का एलान करते हुए डाउनटाउन लॉस एंजिलिस में तोड़फोड़ और लूटपाट रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया है। अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे शांति और सार्वजनिक व्यवस्था पर हमला बताया है।
78 साल के हुए RJD प्रमुख लालू यादव
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लालू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
दिल्ली के गोविंदपुरी में अवैध कब्जे हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में डीडीए की जमीन से अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। कई सालों से इस जमीन पर अवैध अतिक्रमण था, जहां झुग्गियां और मकान बनाए गए थे। कई नोटिस देने के बावजूद लोगों ने जमीन खाली नहीं की थी। मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
गाजियाबाद के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांच में जर्जर घोषित
गाजियाबाद में 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जर्जर पाए गए हैं जिनमें से 14 को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है। डीएम द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट के अनुसार इन केंद्रों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। कुछ केंद्रों में उपचार पास के भवनों में हो रहा है जबकि तीन केंद्रों की मरम्मत की जाएगी।
दिल्ली में अगले तीन दिन तक हीटवेव का कहर
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान बेहद अधिक रहने की संभावना है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन
गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 52 वर्षीय श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 17 मार्च को सौंपी गई थी। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। आज राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा है।
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने कहा कि बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि रात के वक्त भी पारा 29 डिग्री के आसपास रहेगा।
पटना में गोली मारकर 2 युवकों की हत्या
बिहार एक बार फिर हत्याकांड से दहल उठा। पटना के बिक्रम में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर विपक्ष ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन वारदातों ने राज्य में तनाव बढ़ा दिया है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







