Himachal: बादल फटने से हिमाचल दहला, 3 की मौत, लापता हैं कई मजदूर
Himachal, हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर कहर बरपाया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा,
Himachal : हिमाचल में फिर टूटा कहर, बादल फटा, SDRF जुटी राहत कार्य में
Himachal: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर कहर बरपाया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इस भीषण आपदा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। दो मौतें कांगड़ा जिले में और एक मौत चंबा जिले में हुई है। वहीं, दर्जनों लोग पानी में बहने की आशंका के चलते लापता हैं।
बादल फटने से मचा हाहाकार
सबसे गंभीर स्थिति कांगड़ा जिले के धर्मशाला के पास खनियारा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां मनूनी खड्ड में अचानक आई बाढ़ ने इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस परियोजना में लगभग 280 मजदूर कार्यरत थे और बारिश के कारण कार्य बंद होने के चलते अधिकतर मजदूर अपने शेडों में या खड्ड के आसपास ही थे। बाढ़ के तेज बहाव से लगभग 20 मजदूरों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इन मजदूरों में से अधिकतर जम्मू-कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं।
SDRF कर रही रेस्क्यू
बचाव और राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल SDRF, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भारी मशीनरी और गोताखोरों को लगाया गया है। स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। हालांकि, तेज बारिश और भूस्खलन के कारण बचाव अभियान में बाधाएं आ रही हैं।
Read More: Panchayat Season 4 X Review: पंचायत सीजन 4, क्या सचिव जी ने फिर से जीता लोगो का दिल?
हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर
प्राकृतिक आपदा का असर सिर्फ ज़मीनी स्तर पर ही नहीं बल्कि हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कुल्लू, कांगड़ा और शिमला जिले में मौसम की खराबी के चलते कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। हवाई यातायात प्रभावित होने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 24 घंटों तक रेड अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे न जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com