भारत
गौरक्षा के लिए पंजाब दल ने पोस्ट की विवादित वीडियो

गौहत्या और गौरक्षा इन दो शब्दों पर पिछले काफी समय से सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच अब गौरक्षा के नाम पर कुछ दलों का जन्म हो रहा है।
हाल ही में एक विवादित वीडियो सामने आई है, जिसको ‘गौरक्षा दल पंजाब’ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि गौरक्षा के लिए की जाने वाली हिंसा सही है। इसके लिए कुछ युवा हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस विवादित वीडियों पर एफआईआर भी की गई है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि यह दल इस तरह की वीडियो पेश कर लोगों को उकसा रहे हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in