भारत
पटना में मंडरा रहा है बाढ का खतरा, गंगा खतरे के निशान से ऊपर

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान से डेढ मीटर ऊपर बह रही है। बाढ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा में गिरने वाले पटना के नालों के पानी बंद करा दिया है।
नेपाल में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से बिहार की नदियां उफान पर है। नदियों के बढते स्तर के कारण पूरे राज्य में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
खतरे के निशान से ऊपर बहती नदी
इससे पहले 1975 में राज्य में बाढ़ आया था। जब पानी 14.5 लाख क्यूसेक पानी पहुंच गया था। शनिवार को यहां 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी था।
बिहार की कोसी, गंडक, अधवारा, बूढ़ी, पुनपुन, महानंदा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in