भारत

Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हैरत अंगेज घटना, पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक शख्स को चाकू मारने की घटना सामने आई है। एक नाबालिग शख्स ने एक युवक के पेट में चाकू मारा था और फिर वो चाकू उसके पेट के अंदर ही छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद शख्स के पेट से चाकू निकाला है।

Maharashtra Crime News : नाबालिग ने शख्स पर हमले के बाद अंदर ही छोड़ा चाकू, देखे विडियो

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक शख्स को चाकू मारने की घटना सामने आई है। एक नाबालिग शख्स ने एक युवक के पेट में चाकू मारा था और फिर वो चाकू उसके पेट के अंदर ही छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद शख्स के पेट से चाकू निकाला है।

महाराष्ट्र के उल्हासनगर की घटना –

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मामूली विवाद की वजह से एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर एक तेजधार हथियार चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाला युवक इतने गुस्से में था कि उसने घायल शख्स के पेट में चाकू घोपने के बाद उसे पेट के अंदर ही छोड़ कर भाग गया। जब घायल युवक को इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे एक दूसरे अस्पताल में सर्जरी के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना की वजह पुरानी दुश्मनी –

महाराष्ट्र के उल्हासनगर मे मंगलवार की शाम को नीतेश वालेहकर उल्हासनगर स्थित सीएचएम कॉलेज के पास एक दुकान पर खड़ा होकर सैंडविच खा रहा था। इसी दौरान अचानक एक नाबालिग लड़का वहां आया और आते ही युवक ने नितेश से विवाद करना शुरू कर दिया और तभी युवक ने अपने पास से चाकू निकाला निकाला और नितेश के शरीर पर वार करने लगा। इसी क्रम में आरोपी ने नितेश के पेट में तेज धार वाला चाकू घोंप दिया और उस हथियार को पेट के अंदर ही छोड़ कर भाग गया। कहा जा रहा है कि उस नाबालिग लड़के का नीतेश वाल्हेकर से पुरानी दुश्मनी थी।

8 घंटे के तक चला ऑपरेशन –

नीतेश वालेहकर पेट में चाकू धंसते ही नितेश तड़पता हुआ नीचे जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होता देख उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों की एक टीम ने 8 घन्टे के ऑपरेशन करने के बाद उस चाकू को नितेश के पेट से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल हो पाई है। इस मामले में मध्यवर्ती पुलिस नितेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button