भारत
2023 तक देश में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रेलमंत्री ने अपने मंत्रालय के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में 2023 तक बुलेट ट्रेन, पटरी पर दौड़ने लगेगी।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हम लोगों ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के फेज पर चर्चा की है।
बुलेट ट्रेन पश्चिम भारत में अहमदाबाद और मुंबई के बीच 508 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। इसकी सामान्य गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जबकि अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
बुलेट ट्रेन
रेलमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि काम नियम के मुताबिक चल रहा है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर की सुरंग को पार करेंगी।
इस परियोजना की लागत करीब 97,636 करोड़ रुपए है। जिसके 81 प्रतिशत हिस्से का वित्त पोषण जापान से ऋण लेकर किया जाएगा।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in