भारत
भाजपा के गुंडों ने टैक्सी और ऑटो नहीं चलने दिए : केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रहेगी। लेकिन हड़ताल जारी रखने पर ऑटो यूनियनों के बीच फूट पड़ गई है। अब कुल 22 में से बीएमएस समेत 20 यूनियन ही हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं।
भारतीय मजदूर संघ की ऑटो-रिक्शा संघ ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है, तो वहीं भारतीय तिपहिया वाहन चालक संघ ने राजधानी दिल्ली में ऑटो हड़ताल ख़त्म करने का ऐलान किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को हो रही परेशानी के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नजीब जंग पर शहर में जन-जीवन ठप करने में भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि भाजपा के गुंडों ने टैक्सी और ऑटो नहीं चलने दिए।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in