भारत

Assam Government: असम सरकार के कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टियों की घोषणा, माता-पिता संग समय बिताने और घुमाने के लिए CM ने किया बड़ा ऐलान

Assam Government: आम तौर पर लोग अपने बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें घुमाने के लिए ही छुट्टियां लिया करते हैं। मगर अब अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और उन्हें घुमाने की सोच रखने वालों के लिए सरकार विशेष प्रोत्साहन योजना ला रही है।

Assam Government: छुट्टी के लिए ये लोग नहीं होंगे पात्र, एक क्लिक में जानें सब कुछ

आम तौर पर लोग अपने बच्चों के साथ समय बिताने और उन्हें घुमाने के लिए ही छुट्टियां लिया करते हैं। मगर अब अपने माता-पिता के साथ समय बिताने और उन्हें घुमाने की सोच रखने वालों के लिए सरकार विशेष प्रोत्साहन योजना ला रही है। Assam Government अपने माता-पिता को घुमाने और उनके साथ समय गुजारने के लिए अब विशेष छुट्टी देने का नियम है। Government’s new Scheme to Serve Parents असम की सरकार ने इस शानदार योजना की शुरुआत भी कर दी है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की इस योजना से हजारों अभिभावकों के चेहरों पर खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि असम सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नवंबर में दो दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी की घोषणा की है। Assam Government यह छुट्टी कर्मचारियों को इसलिए दी जाती है ताकि वे अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिता सकें। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। Government’s new Scheme to Serve Parents इसमें कहा गया है कि विशेष छुट्टियों का इस्तेमाल निजी मौज-मस्ती के लिए नहीं किया जा सकता है और जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं, वे छुट्टियों के लिए पात्र नहीं होंगे।

CMO ने X पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी Assam Government

सीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि ‘सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए 6 और 8 नवंबर, 2024 को विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है।” Government’s new Scheme to Serve Parents सीएमओ द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि छुट्टी का उपयोग ‘केवल वृद्ध माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने, उनका सम्मान करने और उनकी देखभाल करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आनंद के लिए।

Read More:- Hindi News Today: दिल्ली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 17 जगहों पर मिले निशान, मामूली बात पर हुई थी बहस, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें…

छुट्टी के लिए ये लोग नहीं होंगे पात्र Assam Government

इसके अलावा सीएमओ ने कहा कि छुट्टियों का लाभ 7 नवंबर को छठ पूजा, 9 नवंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी के साथ लिया जा सकता है। Government’s new Scheme to Serve Parents इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से इसका लाभ उठा सकते हैं। पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं, वे इसके हकदार नहीं होंगे।

पहली बार 2021 में सीएम ने की थी छुट्टी की घोषणा Assam Government

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के लिए माता-पिता और सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए दो विशेष आकस्मिक छुट्टियों की घोषणा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में की थी। Government’s new Scheme to Serve Parents चीफ मिनिस्टर के इस फैसले से से हजारों अभिभावकों के चेहरों पर खुशी की लहर है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

असम के अलावा कहीं नहीं है ऐसी योजना Assam Government

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपने पहले संबोधन में राज्य कर्मचारियों के लिए इस पहल की घोषणा की थी। ताकि वे अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिता सकें। इससे पहले इस तरह की छुट्टियां इस साल छह-सात जनवरी को दी गई थी। Government’s new Scheme to Serve Parents असम के अलावा फिलहाल किसी भी अन्य राज्य में माता-पिता के साथ समय बिताने और उन्हें घुमाने टहलाने के लिए विशेष छुट्टी का प्रावधान कहीं नहीं है। असम अपने सभी सरकारी कर्मचारियों को यह सुविधा दे रहा है। इससे राज्य में एक नए बदलाव की बयार महसूस की जाने लगी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button