Anant Ambani Life Style: कुछ ऐसी है अनंत अंबानी की लाइफ स्टाइल, बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी हो जाते इनके आगे फीके
मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी एक धनी और प्रभावशाली जीवनशैली जीते हैं, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज में न्यू एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस को संभालते हैं और वन्यजीव संरक्षण के लिए भी जाने जाते हैं।
Anant Ambani Life Style: ऐसा है अनंत अंबानी की गाड़ियों ओर घड़ियों का कलेक्शन, जानिए कितनी है इनकी संपत्ति
Anant Ambani Life Style: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आजकल चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने वन्य जीवों के संरक्षण के लिए एक लंबी पदयात्रा भी निकाली थी। आज यानि 10 अप्रैल को उनका बर्थडे है। आज वे 30 साल के हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई पीढ़ी में अनंत की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।
अनंत अंबानी की शिक्षा
अब इनके एजुकेशन के बारे में देख लेते हैं तो अनंत ने अपने स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से की और साथ ही अपने कॉलेज की पढ़ाई ब्राउन यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट्स में की है। एजुकेशन क्वालीफिकेशन में इन्होंने ग्रेजुएशन की हुई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में क्या संभालते अनंत अंबानी
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के न्यू एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस को संभालते हैं। वे रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस ऑयल टू केमिकल डिवीजन के निदेशक मंडल में शामिल हैं। रिलायंस के गुजरात के जामनगर रिफाइनरी, जो दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में से एक है, के बड़े ट्रांजिशन प्रोजेक्ट्स में अनंत की सक्रिय भागीदारी रही है। इसके अलावा, वे ग्रीन एनर्जी मिशन, ग्रीन हाइड्रोजन, और सोलर गीगाफैक्टरी जैसे प्रोजेक्ट्स को भी लीड कर रहे हैं।
वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चलाते हैं वनतारा
अनंत अंबानी का वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ा वनतारा फिलहाल सुर्खियों में है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वनतारा संरक्षण केंद्र दो हजार से ज्यादा प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा संकटग्रस्त जानवरों का घर है। वनतारा को पशु कल्याण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्राणी मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
अनंत अंबानी के पास करोड़ों की घड़ी
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में उनके हाथों में रेयर लग्जरी वॉच देखी गई थी। पटेक फिलिप नाम के ब्रांड की इस घड़ी की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है।
अनंत अंबानी की गाड़ियों का कलेक्शन
अनंत अंबानी के पास सबसे महंगी रोल्स रॉयस, रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्राॅप हेड कूप है, जो लगभग 10 करोड़ रुपये की बताई जाती है। उनके कलेक्शन में बैंटले बेंटायगा है, जिसकी कीमत लगभग 4.10 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी फ्लाइंग स्पर कार और फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडल भी उनके कलेक्शन में है।
Read More: Anant Ambani: अंबानी खानदान का दुलारा, अनंत के जन्मदिन पर खास आयोजन
अनंत अंबानी की कुल संपत्ति
अनंत अंबानी भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर यानी 3,44,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com