सेहत

अगर आप भी हैं चाय लवर, तो जानें 5 आयुर्वेदिक चाय रेसिपी

जाने आयुर्वेदिक चाय का महत्व 


सर्दियों और बदलते मौसम में खांसी-जुकाम हो जाना आम बात है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको खांसी-जुकाम जैसी समस्या अक्सर होती रहेगी जो बाद में आपके लिए एक गंभीर समस्या बन सकती है। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि प्राचीन काल से ही आयुर्वेद सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं में रामबाण का काम करती आई हैं। सर्दियों के मौसम में होने वाली आम समस्याओं में गले में खराश, बंद नाक, बहती नाक, बुखार छींक आना, कंजेशन और शरीर में दर्द आदि शामिल हैं। ऐसे समय में आपको आयुर्वेदिक चाय काफी ज्यादा फायदा देती है साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी बढ़ाती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक चाय बनाने की रेसिपी के बारे में बातएंगे।

जिंजर टी: जिंजर टी बनाने के लिए सबसे पहले आपको पानी गर्म करना होगा। उसके बाद अदरक को कद्दूकस करके उबलते पानी में डालना होगा। पानी को पंद्रह मिनट तक उबलना होगा। पानी उबल जाने के बाद चाय को छान लें और इसमें स्वीटनर मिलाकर सेवन करें। जिंजर टी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही साथ यह खांसी और ठंड से बचाती भी है।

मुलेठी वाली हर्बल टी:  इस मुलेठी वाली हर्बल टी को बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सभी जड़ी-बूटियां और मसाले विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले पानी गर्म करना होगा। उसके बाद इसमें इलायची, मुलेठी की जड़ और पुदीने की पत्तों को मिलाना होगा। इसके बाद आपको इससे 2 से 3 मिनट तक उबालना होगा। उसके बाद जड़ी बूटियों को छान लें।  चाय के थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।

Read more: Benefits of black coffee: मेमोरी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज तक में बेहद फायदेमंद है ब्लैक कॉफी

तुलसी के पत्ते वाली हर्बल टी: ठंडी शाम में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप तुलसी के पत्तो वाली हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करना होगा। उसके बाद इसमें मुलेठी, दालचीनी और तुलसी के पत्ते मिलाने होंगे। इसे 2 से 3 मिनट तक उबालना होगा। उसके बाद चाय को छान कर ठंडा कर लें और इसमें शहद मिलाएं।

लेमन टी: साइनस की समस्या होने पर आप ग्रीन टी या लेमन टी जैसी कोई भी हर्बल चाय ले सकते सकते हैं इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना आपको बस पैन में एक कप पानी गर्म करना होगा। उसके बाद उबलते हुए पानी में नींबू का रस मिलाना होगा। और स्वाद बढ़ाने के लिए शहद भी मिला सकते हैं। उसके बाद चाय को छान लें और आराम से पीएं।

डाइजेस्टिव टी: डाइजेस्टिव टी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करना होगा। उसके बाद उसमे 1/3 चम्मच साबुत सौंफ के बीज मिलाने होंगे। साथ ही आपको उसमें  1/3 चम्मच साबुत धनिया के बीज और 1/3 चम्मच साबुत जीरा भी मिलना होगा। उसके बाद इन चीजों को पांच मिनट तक उबलने दे। अब चाय को छान लें और इसका सेवन करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button