एजुकेशन

कैसे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र होते है सबसे अलग

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र सबसे अलग


दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी भी कॉलेज में होना, हम सभी के लिए गर्व और ख़ुशी की बात है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र होना अपने आप में बहुत मायने रखता है। स्कूल के अंत तक इतनी मेहनत और पढाई करने के बाद हम इस काबिल बने की हम इतने अच्छे नंबर ला सके की दिल्ली विश्वविद्यालय की कट ऑफ में कहीं आ सके। और इस मेहनत के फल स्वरुप आज हम इतनी बड़ी और इतनी प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी का हिस्सा है।

अब जब हम कुछ समय किसी जगह पर बिताते है, तो हम उन्ही की तरह कार्य करना और वहाँ की परिस्तिथियों के अनुसार ढलना शुरू हो जाते है। हमारी आदतो और हमारी हरकतों से ये बात साबित हो जाती है कि हम कहाँ से आये है।

 दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र
मस्तीखोर छात्र

यहाँ पढ़े : कैसे करे परीक्षाओं के तनाव को कम?

तो जाने है कि कैसे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र होते है सबसे अलग:-

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय के बहुत ही बिंदास होते है। ना किसी चीज़ का डर और ना किसी बात की परवाह। वो अपनी हद जानते है और अपनी सीमा में रहते है। पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
  2. उनके पास हर चीज़ का जुगाड़ होता है। परेशानी कुछ भी उनके पास गर चीज़ का इलाज होगा। कोर्स के सवालो के अलावा, हमारे पास हर सावल का जवाब होता है।
  3. पैसों की कमी होते हुए भी कैसे सारा खर्चा संभाला जाए, ये हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। कहाँ सस्ता खाना मिलता है और कहाँ सस्ते कपडे मिलते है, इसकी पूरी खबर हम रखते है और क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते।
  4.  दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र
    पढ़ते भी है हम छात्र
  5. हमे हमारी अटेंडेंस बहुत प्यारी होती है पर दोस्तों के साथ घूमना भी हमारे लिए उतना ही ज़रूरी होता है। हमारे लिए असाइनमेंट्स इतनी ज़रूरी नहीं होती। काम सबसे बाद में आता है।
  6. एक रात में सारा काम खत्म करना और एग्जाम के लिए तैयारी करना, कोई हम से सीखे। य काबिलियत सिर्फ हम में होती है कि हम एक रात में वो कर देते है जो हमने तीन महीनो में नहीं किया।
  7. कैंटीन में बिना पैसे दिया खाना लेना भी हमारा ही हुनर है। कैंटीन वाले भैया भी हमे इतने अच्छे से जानते है कि आर्डर लेने से पहले ही आपका हिसाब लिख लेते है और आपका आर्डर दे देते है।
  8. हम सभी को 75% अटेंडेंस का मतलब पता होता है। इसलिए हम हर काम बहुत ही मस्ती से करते है। बिना अटेंडेंस की परवाह किए।

हमारी कॉलेज लाइफ बहुत ही अलग होती है। अलग कॉलेज में भले ही होते हो पर कहलाते दिल्ली विश्वविद्यालय के ही है। तभी हर फेस्ट में सारे कॉलेज के छात्र एक साथ आजाते है और दोस्ती और मस्ती की एक अलग ही परिभाषा दे जाता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button