लाइफस्टाइल

कैसे जाने की कोई भी आपसे प्यार करता है या नहीं

प्यार करता है या नहीं?


प्यार एक ऐसा एहसास है जिसको समझने के लिए हम सभी को बहुत सोचना पड़ता है। इस एहसास को जानने और परखने के लिए हमे इतनी चीज़ो को देखना पड़ता है। हमारे सोचने और समझने की शक्ति एक दम खत्म हो जाती है। दूसरे व्यक्ति के इशारों और भावनाओं को समझना और ये जानना कि वो आपसे प्यार करता है या नहीं उतना ही मुश्किल होता है जितना एग्जाम के समय पर पढाई करना। एक बार को तो पढाई करना फिर भी आसान लगता है। पर प्यार को समझना उतना ही मुश्किल लगता है।

जानते है कि वो कौन सी बातें है जिनसे पता चलता हैं कि कोई व्यक्ति आप से प्यार करता है या नहीं:-

  • वो आपको समझेंगे

बात छोटी हो या बड़ी सही हो या गलत वह आपको और आपकी परिस्थितियों को सब जाएंगे और आपको सही और गलत के बारे में समझायेंगे।

  • आपकी हर छोटी बात उन्हें याद रहेगी

आपकी पसंद और नापसंद से लेकर आपके दिन के बारे में वो सब कुछ याद रखने की कोशिश करेंगे। आश्चर्य की बात तो ये है कि वो बहुत हद तक सफल भी होते है।

कैसे जाने की कोई भी आपसे प्यार करता है या नहीं
प्यार के एहसास को समझना मुश्किल
  • आपकी राय उनके लिए ज़रूरी

वो हर छोटी बड़ी बात में आपसे सलाह लेते है। आपका फैसला या सोच उनके लिए बहुत मायने रखती है। इसलिए वो हर चीज़ के लिए आपसे बात करते है।

  • वो आपसे बहुत जुड़े हुए होते है

वो व्यक्ति चाहे जितने भी मज़बूत क्यों ना हो, वो भले ही भावनात्मक रूप से मज़बूत हो पर वो आपसे बहुत हद तक जुड़े होते है और इसी कारण से वो आपके लिए भावुक भी होते है।

  • वो आपको हमेशा सच सुनाते है

वो इंसान आपसे कभी सवः नहीं छुपाता। आपको वही सुनाता है जो आपको सुनने की ज़रूरत है वो नहीं जो आप सुनना चाहते है। वो सच चाहे जितना भी कड़वा हो वो आपसे ये कभी नहीं छुपाते।

  • वो आपसे शर्मिंदा नहीं होते

आप उनके लिए बहुत ज़रूरी हो तभी वो आपके लिए इतना कुछ करते है। जब आप लोगो के सामने जाते है तो वो बड़े ही फक्र से आपका परिचय सबसे कराते है। उनको आपके साथ रह कर या आपके बारे में बात कर के शर्मिंदगी नहीं होती।

  • वो आपकी इज़्ज़त करते है

आपकी उम्र अलग हो या एक हो, इस से फर्क नहीं पड़ता। वो आपकी, आपकी ज़िन्दगी की, आपके फैसलों की और आपकी अपनी निजी स्थान की इज़्ज़त करते है। वो आपको जानते और समझते है इसलिए वो आपको हर तरह से अपनाते है और उसकी इज़्ज़त करते है।

ज़िन्दगी में ऐसे लोगो का मिलना बहुत मुश्किल होता है। ध्यान रखे की लोग अपने फायदे के लिए दिखावा भी कर सकते है। जब तक आपकी अंतरात्मा ना कहे तब तक किसी भी ऐसे व्यक्ति का भरोसा ना करे। और अगर आपको सच में एक ऐसा व्यक्ति मिले जो सच में आपसे प्यार करता है तो उसे कभी ना जाने दे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button