हॉट टॉपिक्स

यूपी के 40 से अधिक जिलों में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे में आज भी कांपेंगे दिल्लीवासी : Weather Update

आज सुबह कोहरे व शाम को गलन से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बीते शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए थे और साथ ही बर्फीली हवाओं के बीच दोपहर में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

तीन दिन बाद  होगी बारिश ,रेड अलर्ट जारी ,जानें देशभर के मौसम का हाल,: Weather Update

आज सुबह कोहरे व शाम को गलन से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बीते  शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए थे और साथ ही बर्फीली हवाओं के बीच दोपहर में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

 

इन जिलों में रेड अलर्ट, होगी बारिश –

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी दी है। वैसे ही अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में अत्यधिक घना कोहरा के साथ ठंडी हवाएं भी चलने वाली है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में हीटर व अलाव के सामने बैठे नजर आए है।

Read more : अमृतसर से दिल्ली के लिए वंदे भारत आज से शुरू, व्यापार में होगी गिरावट, पढ़िए दैनिक राशिफल: Hindi News Today

राजधानी दिल्ली कोल्ड डे और यूपी-बिहार शीतलहर जारी –

राजधानी दिल्ली में आज गंभीर रूप से कोल्ड डे चलते ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार तो आज और कल कोल्ड डे ही रहने वाला है अगले चार दिनों तक लखनऊ, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा के साथ शीतलहर का असर दिखेगा। इस दौरान इन जिलों में रात में दृश्यता शून्य रहेगी।

बिहार में पटना सहित 14 शहरों में बारिश –

इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा व इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है और इसके प्रभाव से बिहार में पटना सहित 14 शहरों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के हो सकता है। वहीं, 23 जिलों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर पटना सहित आसपास इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा है। पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल के एक या दो स्थानों पर बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते गुरुवार को पटना सहित 25 शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव बुधवार की तुलना में कम रहा था। वैसे भोजपुर के कोइलवर में एक मिमी वर्षा हुई और सात डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री वृद्धि होने से इसे 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में 4 डिग्री पहुंचा पारा, वाहनों पर जमी ओस –

राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। वाहनों पर ओस की बूंदे जम गई और लोग खुद को गरम रखने के लिए अलाव जला रहे हैं। जबकि सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

कोहरे के चलते ट्रेन-फ्लाइट की रफ्तार थमी –

उत्तर भारत में भीषण कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कई ट्रेनों और फ्लाइट्स का समय बदला गया है। इस समय सबसे ज्यादा घने कोहरे का असर  एयरपोर्ट की उड़ानों पर ही पड़ा है। इधर दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट को सुबह 10:10 बजे, जबकि बेंगलुरु की फ्लाइट को सुबह साढ़े 11 बजे आती थी। घने कोहरे के  कारण वापसी में ये उड़ाने रद्द कर दी गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button