हॉट टॉपिक्स

दिल्लीवालों बर्फ जैसी जमा देने वाली सर्दी के लिए हो जाएं तैयार! जानें देशभर के मौसम का हाल: Weather Update

राजधानी दिल्ली में आज गंभीर कोल्ड डे चलते ठंड बढ़ेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर रहेगा जारी। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा और लखनऊ समेत कई शहरों में आज पारा नीचे गिरा है और ठंडी हवाएं चल रही है।

Weather Update: दो दिन रहेगा कोल्ड डे फिर पड़ेगी बारिश की मार, और फ्लाइट और ट्रेन भी होगी प्रभावित

राजधानी दिल्ली में आज गंभीर कोल्ड डे चलते ठंड बढ़ेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर रहेगा जारी। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा और लखनऊ समेत कई शहरों में आज पारा नीचे गिरा है और ठंडी हवाएं चल रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

राजधानी दिल्ली कोल्ड डे और यूपी-बिहार शीतलहर जारी –

राजधानी दिल्ली में आज गंभीर रूप से कोल्ड डे चलते ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार तो आज और कल कोल्ड डे ही रहने वाला है वहीं 7 जनवरी को घना कोहरा छाया और इसके अगले दिन बारिश की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में तो ठंड के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई शहरों में तो घने कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। इस घने कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

Read More: असम के वाहन चालकों ने 48 घंटे की हड़ताल का किया एलान, राजस्थान के करणपुर में आज विधानसभा चुनाव: Hindi News Today

बिहार में पटना सहित 14 शहरों में बारिश –

इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा व इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है और इसके प्रभाव से बिहार में पटना सहित 14 शहरों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के हो सकता है। वहीं, 23 जिलों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर पटना सहित आसपास इलाकों में मध्यम दर्जे का कोहरा है। पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल के एक या दो स्थानों पर बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते गुरुवार को पटना सहित 25 शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव बुधवार की तुलना में कम रहा था। वैसे भोजपुर के कोइलवर में एक मिमी वर्षा हुई और सात डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री वृद्धि होने से इसे 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से उड़ानें प्रभावित –

इस समय सबसे ज्यादा घने कोहरे का असर  एयरपोर्ट की उड़ानों पर ही पड़ा है। पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 10 बजे के बाद लैंड हो सकी। जबकि, यहां से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट ने ही सुबह 10:53 मिनट पर उड़ान भर पाई है वहीं सुबह पटना आने वाली बेंगलुरु और दिल्ली की फ्लाइट भी रद्द कर दी गईं। इधर दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट को सुबह 10:10 बजे, जबकि बेंगलुरु की फ्लाइट को सुबह साढ़े 11 बजे आती थी। घने कोहरे के  कारण वापसी में ये उड़ाने रद्द कर दी गई है। वहीं स्पाइसेज की दिल्ली-पटना एचजी 8721 फ्लाइट एक घंटे 23 मिनट, एयर इंडिया की मुंबई-पटना आई 673 फ्लाइट एक घंटे 20 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-पटना 6ई2214 फ्लाइट एक घंटे और इंडिगो की हैदराबाद-पटना 6ई6223 फ्लाइट 50 मिनट देर से पटना एयरपोर्ट पर पहुंची है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button