हॉट टॉपिक्स

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, विमान- रेल और सड़क पर लगा ब्रेक: Weather Report

दिल्ली में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट व 30 दिसंबर के लिए आरेंज और साल के अंत व नए साल से पहले दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने धुंध और कोहरे की तस्वीरें शेयर की है। इसमें पंजाब हरियाणा उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरे की परत बनी दिख रही है।

31 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी, न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद: Weather Report


Weather Report: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आज पूरा उत्तर भारत कोहरे और ठंड की चपेत में है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें ओर विमान यात्रा प्रभावित हुई हैं। दृश्यता कम होने से रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं और गुरुवार को दिल्ली जाने वाली 22 ट्रेनें देरी से चलीं। वहीं, दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 134 उड़ानें देरी से चल रही हैं। यही कारण है कि लोगों को इससे अच्छा-खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

31 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी

आपको बता दें कि धुंध के चलते हादसे भी हो रहे हैं। धुंध के कारण यूपी में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, कोहरे के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 31 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है। दृश्यता सीमा 199 मीटर से 50 मीटर तक या उससे भी कम हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट व 30 दिसंबर के लिए आरेंज और साल के अंत व नए साल से पहले दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने धुंध और कोहरे की तस्वीरें शेयर की है। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरे की परत बनी दिख रही है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

Read More: चोर ने बैंक को लगाई लाखों रुपये की चपत,ऐसे हुआ बैंक अधिकारियों को संदेह: Bank frauds

प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में कहा गया है कि गुरुवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 358 पर रहा। वहीं शनिवार की सुबह तक दिल्ली का एक्यूआई 445 दर्ज किया गया है। इनमें जहांगीरपुरी और आनंद विहार समेत बवाना इत्यादि इलाकों के हाल बेहाल हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button