हॉट टॉपिक्स

Sawan 2022: इस सावन इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, माला – माल बनने के लिए हो जायें तैयार

Sawan 2022: सावन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी इन राशियों पर, साथ ही दूर होगी आर्थिक तंगी


  • 14 जुलाई से शुरू हो चूका है सावन का महीना
  • हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में तरहतरह के यज्ञअनुष्ठान कराए जाते है।
  • इस सावन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी कुछ राशियों पर

Sawan 2022: 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चूका है इस दौरान हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के यज्ञ-अनुष्ठान कराते हैं क्योंकि हमारे देश में सावन के महीने का विशेष महत्व माना जाता है इस लिए कई लोग इस महीने में कांवड़ यात्रा पर भी निकलते हैं। ये बात तो हम सभी लोग जनाते हैं कि सावन के महीने में सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। जिससे भगवान भोलेनाथ खुश होकर आपके सारे कष्ट हर लेते है और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां बरसाते हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने को भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस महीने सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं उनके सारे कष्ट महादेव हर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सावन के महीने में आपको सिर्फ भगवान भोलेनाथ का ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद मिलता है और मां लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। इस साल कुछ राशियों के लिए सावन का महीना काफी अच्छा है क्योंकि इस दौरान इन राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। तो चलिए जानते है वो कौन सी राशियां है जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

इस सावन इन राशियों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

मिथुन राशि: इस साल सावन का महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। इस महीने आपको किसी असहाय की मदद करने से दूरगामी लाभ मिल सकता है और अगर आपका कोई बहुत पुराना कोर्ट – कचहरी का मामला है तो वह भी इस महीने सुलझ जाएगा। और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की पूरी कृपा बनी रहेगी।

Read more: हरियाली तीज में 16 श्रृंगार का महत्व: आखिर क्यों सजती – सवरती है महिलाएं

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए भी इस साल सावन का यह महीना ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। इस सावन इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर आप इस समय परिश्रम करेंगे उसका पूर्ण फल प्राप्त होगा।

तुला राशि: इस सावन तुला राशि के लोगों का अपनी मधुर वाणी के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान उनको पद, पैसा और प्रतिष्‍ठा मिलेगी। साथ ही इस समय मां सरस्‍वती की आप पर विशेष कृपा बनी रहेगी, जिसके कारण आप हर काम को बेहतर ढंग व सही तरीके से करने में सफल रहेंगे। अगर आपको राजनीति पसंद है और आप राजनीति में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं, यह आपके लिए यह समय अच्छा होगा।

Read more: हरियाली तीज में 16 श्रृंगार का महत्व: आखिर क्यों सजती – सवरती है महिलाएं

धनु राशि: इस साल सावन के महीने में धनु राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्‍मी खूब मेहरबान रहेंगी और अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बहुत अच्‍छा है। साथ ही बता दें कि इस महीने आपको कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर आप संपत्ति खरीदने या फिर नया कारोबार शुरू करने के लिए सोच रहे है तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए सावन का महीना खुशखबरी लेकर आएगा। इस दौरान आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है और शुभ सूचना मिलने से आपको उत्‍साह अधिक महसूस होगा। साथ ही इस दौरान आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। सावन का महीना दान पुण्य करने के लिए अच्छा है इसलिए दान करने का मौका न छोड़ें। अगर वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button