हॉट टॉपिक्स

Himachal Weather: हिमाचल में आपदा का कहर जारी, 113 भूस्खलन की घटीं घटनाएं, 58 बार फटा बादल

भारी बारिश व भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में तबाही और मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चार और लोगों की मौत हो गई है। कई अभी लापता हैं।

Himachal Weather: मानसून सीजन के दौरान हिमाचल में इतने करोड़ का हुआ नुकसान


भारी बारिश व भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में तबाही और मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चार और लोगों की मौत हो गई है। कई अभी लापता हैं।  दरारें आने और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए राजधानी शिमला और सोलन के नालागढ़ में 12 घरों को खाली करवाया गया है।

Himachal Weather: मंडी-कुल्लू और सैंज-औट नेशनल हाईवे सहित 875 सड़कें अभी बंद हैं। 1200 बस रूट ठप हैं। चौबीस घंटे के भीतर प्रदेश भर में 185 मकान ढह गए जबकि 392 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते अभी तक राज्य को 7659.93 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है।

Read More: Himachal Weather : सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, 7 लोगों की मौत और कई लापता

मानसून सीजन के दौरान इतने करोड़ का हुआ नुकसान

इस मानसून सीजन में 24 जून से 17 अगस्त तक 330 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 322 घायल हुए हैं। 1957 घर ढह हो गए हैं। 9344 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 293 दुकानों व 4072 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 7659.93 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 113 और अचानक बाढ़ की  58 घटनाएं सामने आई हैं।

113 भूस्खलन की घटनाएं घटीं, 58 बार बादल फटा

प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं के चलते 1957 घर जमींदोज हो गए हैं और 9344 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस बीच 293 दुकानें और 4072 गौशाला बाढ़ के पानी में ढह गई है। दो महीने से चली आ रही बरसात में प्रदेश में 113 भूस्खलन की घटनाएं घट चुकी है, जोकि जान माल के नुकसान का बड़ा कारण बनी है। मानसून के दौरान प्रदेश के पांच जिलों में 58 बार बादल फटने की घटनाएं पेश आई हैं।

Read More:  Himachal Rain Update : हिमाचल में बारिश नें मचाया कहर, 24 घंटे में 8 मौतें, 6 पुल बहे, 4 एनएच सहित 800 रोड बंद

21 अगस्‍त से तेज बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि बदलते मौसमी परिस्थितियों के चलते इस बार प्रदेश में मानसून का दौर ज्‍यादा लंबा चल सकता है। वहीं, शिमला, सोलन, कुल्‍लू, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button