हॉट टॉपिक्स

Haryana Weather Update :झमाझम बारिश दिलाएगी उमस भरी गर्मी से राहत, जानें आगे के मौसम का हाल

मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

Haryana Weather Update : हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, गर्मी से लोग परेशान


हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने वाला है. जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। अभी उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है।

Read more: Haryana Nuh Violence : नूंह हिंसा को लेकर अमेरिका ने जारी किया बयान, कहा- हिंसा से बचें सभी पक्ष, शांति बनाए रखें

हरियाणा में मानसून के एक्टिव रहने के आसार –

हरियाणा में जून-जुलाई के महीने में मानसून के एक्टिव रहने से खूब बारिश हुई थी।  लेकिन अगस्त के महीने में मानसून सुस्त सा पड़ गया है।  जून-जुलाई में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा दिलाया था। पर इस अगस्त के महीने में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बहुत परेशान कर रहा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना  की आशंका जताई है। प्रदेश में 1 सितंबर से लेकर 5 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में उत्तर हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

प्रदेश में पंचकूला सबसे ठंडा जिला –

कल के मौसम के  तापमान की बात करें तो प्रदेश में पंचकूला सबसे ठंडा जिला रहा है।  जहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। और  सबसे ज्यादा तापमान नूंह के मंडकौला में दर्ज किया गया था।  जहां का  अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात सक्रिय होने वाला है जिससे एक बार फिर मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button