हॉट टॉपिक्स

गूगल ने दिया अपने कर्मचारियों को तोफहा 2021 तक कर पाएंगे वर्क फ्रॉम होम: इसे कहते हैं सही समय पर सही फैसला!

गूगल के कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी, दिसंबर 2020 के जगह अब जून 2021 तक कर पाएंगे, वर्क फ्रॉम होम


पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर मचाया हुआ है अभी तक इससे करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके है जबकि लाखों लोग इसके कारण अपनी जान गवा चुके है। परन्तु आज भी कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरोना संक्रमण के लगातार हो रहे प्रसार के कारण सभी लोग इस परेशान है। इस वायरस के कारण अभी तक बहुत सारे लोगों ने अपनी कमाई का जरिया तक खो दिया। बहुत सी कंपनियां बंद हो गयी जिसके कारण बहुत से लोगों बेरोजगार हो गए। वही बहुत सी ऐसी भी कंपनियां है जिन्होंने अपने कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम करने की व्यवस्था दी है। आज हम बात कर रहे है विश्व की जानी मानी कंपनी गूगल की। जिसने भारत सहित दुनियाभर के बहुत से लोग काम करते है गूगल ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था को अगले साल जून तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। आइए विस्तार से जानते है।

और पढ़ें: किताबों से दोस्ती होती  है बेहद फायदेमंद, जाने इससे दिमाग को मिलने वाले फायदों के बारे में

कोरोना संक्रमण के आकड़ो में लगातार हो रही रहे प्रसार के कारण गूगल ने भारत सहित दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दी। गूगल ने अपने कर्मचारियों को ये अनुमति 30 जून 2021 तक के लिए दी है गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने यह जानकारी सोमवार को अपने कर्मचारियों  को दी। सुंदर पिचाई ने एक ई-मेल के जरिये ये जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाई। उन्होंने कहा ‘कर्मचारियों को आगे की योजना तैयार करने का मौका देते हुए, हम अपने वैश्विक स्वैच्छिक वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन को 30 जून 2021 तक बढ़ा रहे हैं। यह उन लोगों के लिए है, जिनमें ऑफिस से आ कर काम करने की जरुरत नहीं होती।’ गूगल और उसकी मातृ कंपनी अल्फाबेट इंक के दुनियाभर में नियमित और संविदा के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते है जिसमे से 5,000 से भी ज्यादा कर्मचारी भारत है। क्या आपको पता है गूगल ने अभी भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना लॉन्च की थी, जिसमे अगले सात सालों में भरतीय अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने की योजना है।

भारतीय कम्पनियों के लिए क्यों जरूरी है ऐसे कदम उठाना

गूगल के इस कदम के बारे में सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा गूगल ने जो कदम उठाया है उससे दुनियाभर के करीब 2,00,000 गूगल कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स को फायदा होगा उन्होंने कहा पहले ये विकल्प ‘वर्क फ्रॉम होम’ दिसंबर 2020 तक था परन्तु अभी इससे बड़ा कर 30 जून 2021 कर दिया गया है। इस मुश्किल घड़ी में सभी कम्पनियों को गूगल की तरह कदम उठाने चाहिए। जिसके कारण संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button