मनोरंजन

पार्टी में भिड़े बादशाह और हनी सिंह, लोगों को करना पड़ा अलग!

रैपर हनी सिंह और बादशाह हाल ही में एक पार्टी के दौरान झगड़ पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जो दिल्ली में हुई थी। कहा जा रहा है की पार्टी के दौरान पहले दोनों की बीच गरमागरम बहस हुई फिर ये बहस झडप पर आ गई। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें अलग-अलग किया।

HoneySinghBadhshah

दरअसल, 10 मार्च को हनी सिंह ने अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘जोरावर’ का ट्रेलर लॉन्च किया था उसी समय मीडिया से बातचीत के दौरान हनी सिंह ने खुद को रोल्स रॉयल और बादशाह की तुलना नेनो कार से कर दी थी। बताया जा रहा है की बादशाह इसी बात से नाराज़ थे और जब दिल्ली में उनकी मुलाकात हनी सिंह से हुई तो दोनों इसी बात पर बहस करने लगे। मामले को बिगड़ता देख उस पार्टी में मौजूद लोगो को उनके बिच में आना पडा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button