सेहत

Yoga For Belly Fat: पतली कमर के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

Yoga For Belly Fat: इन योगासनों के रोजाना 10 मिनट अभ्यास से शरीर पर दिखेगा असर

Yoga For Belly Fat: आजकल वजन बढ़ना आम बात है। हम अपने काम के चक्कर में अपना ख्याल नहीं रख पाते है। जिसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है, और तभी हमारे शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। हमें अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चहिए। साथ ही जीवनशैली में सुधार लाकर ही वजन कम किया जा सकता है। अक्सर गलत खानपान की आदत पेट, कमर और शरीर की चर्बी बढ़ने की वजह बनता है। पेट और कमर के आसपास जमा होने वाली चर्बी न सिर्फ आपके लुक को बिगाड़ती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण भी बनती है।

आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपनी कमर की चर्बी को कम कर सकते है। कमर की चर्बी को कम करने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज है जिनसे आसानी से कमर की चर्बी को कम किया जा सकता हैं, इन एक्सरसाइज को कम करने के लिए आपको जिम जाने की आवश्यकता पड़ेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कमर की चर्बी को कम करने के लिए कुछ योगासन को करने के तरीके को बताने जा रहें है।

नौकासन

नौकासन हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। अगर हमारी पाचन क्रिया ठीक है तो पेट संबंधी सभी रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि हमारी ज्यादातर बीमारियां पेट से ही उत्पन्न होती हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से आते शुद्ध एवं साफ हो जाती है। इस आसन को सही तरीके से करने पर कोर मजबूत होते हैं, शरीर में लचीलापन आता है और पाचन क्रिया में सुधार होता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है, जिससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

Read more: Anti-Aging Tips: कम उम्र में ही चेहरे पर झलकने लगा है बुढ़ापा? अपनाएं ये उपाय

भुजंगासन

यह शरीर को सुडौल एवं खूबसूरत बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह योगाभ्यास सम्पूर्ण शरीर में खिंचाव ले कर आता है और यही नहीं शरीर के अतरिक्त चर्बी को पिघालाने में बहुत मददगार है। अगर इस आसान को ठीक तरह से किया जाए तो कमर दर्द में बहुत ज़्यदा राहत मिलती है। इसे नियमित रूप से किया जाए तो हमेशा हमेशा के लिए कमर दर्द से निजात मिल सकता है। भुजंगासन वजन कम करने और पेट व कमर की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छा योग है। इस आसन को करने से पेट के आसपास की मसल्स में खिंचाव आता है और चर्बी दूर होती है।  

कोणासन

कोणासन का नियमित अभ्यास करने से कंधों की दर्द में आराम मिलता है व धीरे धीरे सर्वाइकल (cervical) की समस्या ठीक होती है। जब हम हथेलियों के सहारे अपने शरीर को ऊपर उठाते हैं तो इससे हाथ व कलाइयां, कंधे सभी प्रभाव में आने से बलिष्ठ बनते हैं| कोणासन का अभ्यास पेट के रोगी के लिए लाभकारी है| पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए ये आसन लाभदायक है| इस आसन के अभ्यास से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। कफ दूर होता है, साथ ही चेहरे पर ऊर्जा और निखार आता है। शरीर में फुर्ती, पैरों की मांसपेशियां मजबूत, कमर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में कोणासन मदद करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button