सेहत

World Brain Day 2024: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व मस्तिष्क दिवस? जानें इसका इतिहास?

मस्तिष्क शरीर का सबसे खास अंग है जो हमारे शरीर के ज्यादातर फंक्शन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह की खराबी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इसे भी सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। इसी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) मनाया जाता है।

World Brain Day 2024: ये रही विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम, जानिए दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य


World Brain Day 2024: विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों और उसे सेहतमंद रखने के तौर- तरीकों के बारे में बताना है। ब्रेन हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो कई जरूरी फंक्शन को कंट्रोल करने का काम करता है, इसमें किसी भी तरह की प्रॉब्लम से बॉडी के कई सारे फंक्शन्स पर असर पड़ता है। इसलिए इसे हेल्दी रखने पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने की शुरुआत और इस साल किस थीम के साथ मनाया जा रहा है।

विश्व मस्तिष्क दिवस का इतिहास

विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) मनाने की शुरुआत का श्रेय विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन (World Federation of Neurology WFN) को जाता है। जिन्होंने साल 2014 में इसकी पहल की थी। WFN की स्थापना 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी। यह दुनियाभर में ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजी रिसर्च के खास प्रमोटर्स में से एक है। इस संगठन में दुनियाभर के न्यरोलॉजिकल एक्सपर्ट शामिल होते हैं। साल 2014 में पहली बार World Brain Day मनाया गया था।

जानिए क्या है विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना, मस्तिष्क से जुड़े रिसर्च को आगे बढ़ाना, दिमागी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों की मदद करना और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के तरीकों के बारे में बताना है। जिसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम, वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाता है और World Brain Day को Celebrate किया जाता है।

ये है विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व मस्तिष्क दिवस की एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में World Brain Day की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है। साल 2023 में World Brain Day को “मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें (Brain Health and Disability: Leave No One Behind) थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया था।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद आहार

मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए आहार में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

वसायुक्त मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होती हैं, इसके सेवन से याददाश्त की समस्या ठीक होती है।

वसायुक्त मछलियों की तरह, नट्स और सीड्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का उच्च स्तर होता है, जो मस्तिष्क के लिए बहुत लाभकारी हैं।

आहार में डार्क चॉकलेट को शामिल करने भी बढ़िया विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे मस्तिष्क की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

पालक, सलाद, ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां-साग मस्तिष्क के लिए बेहतरीन भोजन हैं।

नट्स का नियमित सेवन उम्र से संबंधित स्मृति हानि के जोखिम को कम कर सकता है।

बादाम, अखरोट, हेजलनट्स और सूरजमुखी के बीज आदि का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

जानिए दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य

जब हमारे साथ कुछ अच्छा या बुरा होता है तो दिमाग तुरंत बॉडी तक उसकी इन्फॉर्मेशन पहुंचाता है और उसी हिसाब से बॉडी रिएक्ट करती है। एक नॉर्मल आदमी एक दिन में 20000 बार पलकें झपकाता है। यानी इस हिसाब से कहें तो तो दिन में 30 मिनट तक ब्लाइंट स्टेट में रहता है। दिमाग बिना ऑक्सीजन के भी 6 मिनट तक काम कर सकता है।

Read More: Shocking news: स्विट्जरलैंड में बनी मौत देने वाली मशीन, जानिए इसकी जरूरत कब पड़ती है

ऐसे रख सकते हैं आप अपने ब्रेन को स्वस्थ

आप अपने ब्रेन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग रखना जरूरी है, ताकि आपका शरीर बार बार बीमार न हों। दरअसल जब हम शारीरिक रूप से बार बार बीमार पड़ते हैं, तो हमारा मस्तिष्क भी इससे प्रभावित होता है। ऐसे में ब्रेन की शार्पनेस, परफॉर्मेंस और प्रॉडक्टिविटी पर असर पड़ता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और फूड्स को डाइट में शामिल करें। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इसे तनाव से दूर रखना जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करें। योगासन आपके शरीर को फिट रखने में मदद करेंगे, वहीं मेडिटेशन आपके दिमाग की उथल पुथल को शांत करेगा। समय मिलने पर कुछ देर टहलें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button