लाइफस्टाइल

Mask Side Effects: चेहरे पर Pimple से ले कर Redness तक , मास्क के side effects से बचने के लिए करे यह उपाय

Mask Side Effects: मास्क से होने वाले साइड इफेक्ट और उनके बचाव के बारे में


Highlights:

· चीन में साल 2019 में पाया गया था कोरोना का पहला केस।

· सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने की लोगों से फेस मास्क लगाने की अपील।

· फेस मास्क लगाने से लोगों को हो रही है कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं।

Mask Side Effects: कोरोना वायरस का पहला केस चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में नवंबर 2019 में पाया गया था। उसके बाद साल 2020 के शुरुआत से ही कोरोना वायरस ने भारत में भी लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया था और इसके दौरान न सिर्फ हम सभी लोगों घर पर रहने को मजबूर हो गए थे, बल्कि जब भी हम घर से बाहर निकले तो इसने हमे मास्क लगाने को भी मजबूर कर दिया था। दुनिया भर के चिकित्सा संगठनों के अनुसार कोरोना वायरस को रोकने, उससे खत्म करने और उसके संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए मास्क पहनना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Read More- कोरोना से रिकवर करने के बाद आप कब लगवा सकते हैं वैक्सीन?

उस समय पर सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने भी सभी लोगों से फेस मास्क पहनने की सिफारिश की थी। जबकि उस समय पर हेल्थ प्रोफेशनल्स को सबसे प्रभावी एन95 मास्क लगा था उन्होंने सभी लोगों को यही पहनने की सलाह दी। हेल्थ प्रोफेशनल्स के अनुसार एन95 मास्क हवा में मौजूद कणों को छानने में भी सक्षम हैं। हालांकि मास्क पहनना सभी के लिए अच्छा भी नहीं है। कुछ लोगों को तो मास्क पहने से कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से बताते है मास्क लगाने के साइड इफेक्ट।

फेस मास्क लगाने से लोगों को हो रही है कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं

फेस मास्क लगाने से न सिर्फ कोरोना वायरस को बल्कि कई अन्य तरह के वायुजनित रोगों को भी काफी हद तक रोकने में मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बावजूद कई शोध से पता चला है कि लंबे समय तक मास्क पहनने से कई तरह की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो सकती हैं। जो हमारे कार्य कुशलता को प्रभावित कर सकता है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन के मॉर्गन स्टेनली चिल्ड्रन हॉस्पिटल के एलीशेवा रोसनर द्वारा 2020 में 343 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स पर किए गए रिसर्च से पता चला है कि लम्बे समय तक फेस मास्क पहने से सिरदर्द, मुंहासे, स्किन ब्रोकेन जैसी समस्याएं हो सकती है। उनकी इस रिसर्च के अनुसार 343 लोगों में से 314 में इनमें से कम से कम एक समस्या जरूर होती है।

लम्बे समय तक मास्क लगाने से होती है सिरदर्द की समस्या

हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स पर किए गए रिसर्च के अनुसार लम्बे समय तक मास्क पहनने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव सिरदर्द था। जबकि कई लोगों को स्किन ब्रोकेन की समस्या फेस करनी पड़ रही थी। तो कई लोगों को मुंहासे की समस्या झेलनी पड़ रही थी।

मास्क के कारण हुई परेशानी को कुछ इस तरह करें दूर

अभी भी पूरी दुनिया से कोरोना वायरस पूरी तरफ खत्म नहीं हुआ है आज भी कई लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे है और आज भी लोगों को मास्क पहनना पड़ रहा है। लेकिन आज हम आपको लम्बे समय तक मास्क लगाने से होने वाली कुछ परेशानी को दूर करने के तरीके बताएंगे।

1. लम्बे समय तक मास्क पहने के हुए सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी गर्दन की मालिश और अच्छी मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ, बार-बार छोटे ब्रेक लेने चाहिए इससे भी आपको बहुत मदद मिलेगी।

2. अगर आप अपने चेहरे पर आने वाले मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते है तो आपको सोने से पहले अपने चेहरे से मेकअप हटाना चाहिए और अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करने से बचना चाहिए।

3. मास्क लगाने से पहले अपने फेस को अच्छे से धोए उसके बाद ही मास्क लगाए।

4. आपको मास्क हमेशा सिर के पीछे डोरी बांधने वाला यूज करना चाहिए इससे आप कान के पीछे होने वाले दर्द से बच सकते है।

5. आपको बीच बीच में खुली हवा में जाना चाहिए और उसके बाद अपना मास्क हटा देना चाहिए, इससे एक तो हमारी स्किन सुख जाती है दूसरा आपकी स्किन खुली हवा में सांस ले पाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button