सेहत

Women Health Tips: 50 की उम्र में महिलाएं जरूर करवा लें ये टेस्ट, खुलते हैं सेहत के कई राज, समय से हो सकता है इलाज

Women Health Tips: अगर आप 50 की उम्र पार करने के बाद भी अपनी हड्डियों के लिए कुछ खास नहीं कर रही हैं तो बेहतर होगा कि आप अभी से भी इस बात पर ध्‍यान दें। दरअसल, यह वह उम्र है जब आपके बोन्‍स कमजोर हो सकते हैं।

Women Health Tips: 50 की उम्र में महिलाओं के लिए ये हैं जरूरी टेस्ट

आज के समय में 50 वर्ष की आयु तक जीवित रहना किसी अजूबे से कम नहीं है। बीमारियों के बढ़ते बोझ की वजह से अधिकतर लोगों के लिए उम्र की इस दहलीज को छूना नामुमकिन सा ही है। वैसे अगर आप अपनी डाइट और हेल्थ का अच्छी तरह ध्यान रखते हैं, तो आप 50 क्या 60 या 70 का आंकड़ा भी आसानी से छू सकते हैं। जब बात स्वास्थ्य के ध्यान रखने की होती है, तो आपको इस उम्र में कुछ मेडिकल टेस्ट कराते रहना जरूरी है। जाहिर है इस उम्र में बेहिसाब बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। टेस्ट के जरिये किसी आंतरिक बीमारी का पता लगाकर उसे गंभीर होने से पहले ही उसका सही इलाज करवाया जा सकता है। मेनोपॉज के समय शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इसके चलते कई शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनके बारे में समझकर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को और बेहतर रख सकती हैं।

मेनोपॉज और इसके प्रभाव Women Health Tips

मेनोपॉज आमतौर पर 50 वर्ष की आयु के आसपास होता है, जो मासिक धर्म चक्र की समाप्ति को दर्शाता है। इस अवधि में एस्ट्रोजन के स्तर में अचानक गिरावट के कारण शरीर में गर्मी महसूस होना या रात में पसीना आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। एस्ट्रोजन कम होने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस और हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ता है।

50 की उम्र में महिलाओं के लिए जरूरी टेस्ट Women Health Tips

50 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से शरीर सुस्त और अनहेल्दी हो सकता है। हॉर्मोन के स्तर में परिवर्तन और तनाव के कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को अक्सर शरीर की सेहत की जांच के लिए नियमित रूप से हेल्थ टेस्ट कराते रहना चाहिए। 50 साल की उम्र में हर महिला को ये जरूरी जांच करा लेनी चाहिए।

Read More:- Water Per Day For Kidney: एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए रोजाना पिएं तीन लीटर पानी

रूटीन ब्लड टेस्ट Women Health Tips

वैसे तो ब्लड टेस्ट समय-समय पर जरूर करा लेना चाहिए, लेकिन अगर आप 50 साल की हो गयी हैं तो हर साल एक बार रूटीन ब्लड टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए। ये सबसे बेस‍िक टेस्‍ट है ज‍िसकी मदद से आपको कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर, ब्‍लड शुगर, क‍िडनी और लीवर फंक्‍शन आद‍ि का पता चल जाएगा। ज‍िन लोगों को फ्लू या डेंगू के लक्षण होते हैं उनका पता भी ब्‍लड टेस्‍ट की मदद से लगाया जा सकता है।

मैमोग्राम टेस्ट Women Health Tips

मैमोग्राम टेस्ट स्तनों की जांच के लिए किया जाने वाला एक्स-रे है जिसमें स्तनों की जांच की जाती है। इस टेस्ट की सहायता से ब्रेस्ट कैंसर की समस्या का पता लगाया जाता है। आज के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर में कैंसर की वजह से होने वाली मौत में ब्रेस्ट कैंसर दूसरे स्थान पर है। आमतौर पर महिलाओं को 50 साल की उम्र में यह जांच करा लेनी चाहिए।

बोन डेंसिटी टेस्ट Women Health Tips

बोन डेंसिटी टेस्ट से हड्डियों की जांच की जाती है। खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्या अक्सर लोगों में होती है। आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का पता लगाने के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट बहुत उपयोगी होता है। इस टेस्ट की सहायता से आप हड्डियों से जुड़ी समस्या का पता लगा सकते हैं। हड्डियां कमजोर होने पर कई अन्य समस्याओं का खतरा रहता है। इसलिए 50 के उम्र में महिलाओं को यह जांच जरूर करानी चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

लिपिड पैनल टेस्ट Women Health Tips

50 साल की उम्र में महिलाओं को ल‍िप‍िड पैनल टेस्‍ट करवाना चाहि‍ए। इससे बॉडी में कोलेस्‍टॉल लेवल का का पता चलता है। अगर कोलेस्‍ट्रॉल ज्‍यादा है तो हॉर्ट ड‍िसीज का खतरा रहता है। वैसे तो ये एक कॉमन टेस्‍ट है ज‍िसे कोई भी करवा सकता है पर इस उम्र में मह‍िलाओं में प्रेगनेंसी भी होती है इसल‍िए सभी मह‍िलाओं को समय-समय पर ये जांच करवा लेनी चाह‍िए।

थॉयराइड टेस्‍ट Women Health Tips

थॉयराइड की जांच महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। शरीर में थॉयराइड हॉर्मोन असंतुलित होने पर कई गंभीर समस्याएं होती हैं। थॉयराइड असंतुलन की वजह से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। थॉयराइड एक ग्‍लैंड है जो गले में पाया जाता है इससे हॉर्मोन बनते हैं जो मेटाबॉलिज्‍म को रेगुलेट करते हैं। थॉयराइड टेस्‍ट से हॉर्मोन का लेवल चेक क‍िया जाता है ताक‍ि ये पता लगाया जा सके क‍ि थॉयराइड ग्‍लैंड ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं। थॉयराइड का चेकअप ब्‍लड टेस्‍ट से क‍िया जाता है।

पैप-स्‍मीयर टेस्‍ट Women Health Tips

पैप-स्‍मीयर टेस्‍ट की मदद से सर्वाइकल कैंसर का पता लगाया जाता है। सर्वाइकल कैंसर की समस्या आज के समय में महिलाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। समय रहते इसकी जांच की जाने से इसे ठीक किया जा सकता है। मह‍िलाओं को हर 3 साल में पैप-स्‍मीयर टेस्‍ट करवाना चाह‍िए। ज‍िन मह‍िलाओं की उम्र 21 पार है वो सब ये टेस्‍ट करवा सकती हैं। अगर मह‍िला को वजाइनल ब्‍लीड‍िंग, स‍िस्‍ट जैसे लक्षण लगते हैं तो उन्‍हें इस टेस्‍ट को जल्‍द से जल्‍द करवा लेना चाहि‍ए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button