सेहत

नेचुरल ड्रिंक्स जो आपको दिल्ली की ह्यूमिड क्लाइमेट में रखेगा हाइड्रेट

जाने उन नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में, जो आपको गर्मियों में रखते है हाइड्रेट


दिल्ली शहर जितना खूबसूरत है उतने ही खूबसूरत यहाँ के मौसम भी होते है। गर्मियों में चिलचिलाती गर्मी और ठंड में कंपकपाने वाली ठंड।  जो लोगों को परेशान करने के साथ थोड़ा मज़ा भी देते हैं। इस वक़्त दिल्ली का तापमान 45 डिग्री पर चुका है। ऐसे में हर कोई इस मौसम से थोड़ा राहत पाना चाहता है। गर्मी के मौसम में  ज्यादातर लोग जब बाहर काम करके वापस लौटते हैं तो  कुछ ठंडा पी ही लेते है जिसके कारण कई बार  लोगों को सर्दी-गर्मी हो जाती है और कई बार तो इसके चलते हमें कई सारी बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। गर्मी से घर वापस आकर अचानक से कुछ ठंडा पीना हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

नेचुरल ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम एक ऐसा मौसम है जिसमें हम सभी लोगों का दिल कुछ न कुछ ठंडा पीने को करता है। क्योंकि बाहर गर्मी बहुत होती है जिसके कारण हमारा शरीर डीहाइड्रेशन होने लगता है, जिसकी वज़ह हमारा कम पानी पीना हो सकता है। इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हमें कब और कितने समय बाद अपने शरीर को हाईड्रेट करना चाहिए। कई ऐसी चीजें होती है जिनकी मदद से हम ये कर सकते है। तो चलिए जानते है उन नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में जो आपके शरीर को गर्मियों में हाइड्रेट रखती है।

1. आम पन्ना: आपको बता दे कि गर्मियों में आप आम से एक लज़ीज़ ड्रिंक बना सकते हैं, जिसका नाम है आम पन्ना। देसी आम को एक विधि के हिसाब से तैयार करके आप इस लज़ीज़ ड्रिंक का मज़ा ले। आपको बता दे कि आम पन्ना गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

2. अदरक लीची लेमनएड: अदरक लीची लेमनएड ये नाम सुन कर ही आपको समझ आ गया होगा की यह किस तरह का नेचुरल ड्रिंक है। इससे बनाने के लिए आपको नींबू के रस के साथ लीची के रस को मिक्स करना होगा। इसके साथ ही इसमें चिया सीड, बर्फ, अंगूर, अदरक और पुदीने की पत्ती को मिलाना होगा। इससे आप एक मज़ेदार और ठंडी ड्रिंक तैयार कर सकते है।

और पढ़ें:  कैंसर से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक में बेहद फायदेमंद है आलूबुखारा

3. ग्वावा ठंडाई: आप चाहे तो त्योहारों के रंगों को अपनी ड्रिंक में दिखाने के लिए इस ग्वावा ठंडाई का इस्तेमाल कर सकते है। इस ग्वावा ठंडाई को आप एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं।

 4. ठंडा जलजीरा: अगर आप गर्मियों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक सर्च कर रहे है तो ठंडा जलजीरा आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। घर पर मिलने वाली सामग्री जैसे इमली, नींबू का रस और गुड़ का स्वाद देते हुए टेस्ट को बैलेंस करें। यह ठंडा जलजीरा आप गर्मियों में घर पर तैयार कर सकते है।

5. फालसे का शरबत: आप चाहे तो गर्मियों के लिए फालसे का शरबत तैयार कर सकते है इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। आपको बस मौसमी फल फालसा के रस को बर्फ, नींबू के रस, चीनी और पुदीने की पत्तियों के साथ ब्लेंड करके तैयार कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button