सेहत

Quinoa Benefits: सेहत के लिए खजाने से कम नहीं है क्विनोआ, खाते ही शुगर होगा कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल पर भी लगेगी लगाम

Quinoa Benefits: क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी दूर करने और एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

Quinoa Benefits: डायबिटीज को करना है कंट्रोल तो खाएं क्विनोआ, कई बीमारियों के लिए फायदेमंद

बदलते लाइफ स्टाइल और खान पान की वजह से लोगों का शरीर बीमारियों का घर बनते जा रहा है। डायबिटीज भी लाइफ स्टाइल से जुड़ा डिजीज है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज़ों को अपने खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है। Quinoa Benefits दरअसल अधिक ग्लाईसेमिक इंडेक्स वाली डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक है। ऐसे में वे अक्सर दुविधा में रहते हैं कि क्या खाया जाए कि ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर न हो जाए। ऐसे में क्विनोआ ऐसा अनाज है जिसका सेवन डायबिटीज के रोगी बेहिचक कर सकते हैं। किनोवा डायबिटीज के साथ कई बीमारियों में भी बेहद कारगर है। चलिए आपको बताते हैं क्विनोआ क्या है और इसका सेवन कैसे किया जाता है।

क्या है क्विनोआ Quinoa Benefits

किनोवा ‘केनोपोडियम क्विनोवा’ नाम के पौधे का बीज है। इस अनाज में नौ तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर बहुत ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। क्विनोआ में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 53 के आसपास होता है, जो इसे डायबिटीज के मरीज़ों के लिए बेहतर बनाता है। यह आपको लंबे समय तक भरा रखता है जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है। तो, चलिए आज आपको बताते हैं, क्विनोआ के फायदे के बारे में….

एनीमिया के लिए फायदेमंद

क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी दूर करने और एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

गर्भावधि डायबिटीज में फायदेमंद Quinoa Benefits

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज से बचने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्विनोआ में मौजूद गुण शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन प्रोडक्शन को ठीक रखने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। क्विनोआ का नियमित रूप से सेवन करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में मदद मिलती है।

Read More:- Lychee Benefits For Health: आंखों के लिए फायदेमंद है लीची, रोजाना गर्मियों में इसके सेवन से सेहत को मिलते हैं और कई फायदे

स्किन हेल्दी रखने में फायदेमंद Quinoa Benefits

महिलाओं की स्किन को ठीक रखने और समस्याओं से बचाने में क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सैपोनिंस स्किन का ग्लो ठीक रखने, दाग-धब्बे और मुंहासों से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन पर उम्र के असर को कम करने में भी मदद मिलती है।

सूजन कम करने में मददगार

शरीर की सूजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड होता है, जो सूजन कम करने में मदद करता है।

दिल को रखता है दुरुस्त Quinoa Benefits

क्विनोआ के सेवन से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र के लिए सहायक

जिन्हें कब्ज या गैस की समस्या है, उनके लिए क्विनोआ काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिन-बी और फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन के लिए सहायक है।

बालों के लिए गुणकारी Quinoa Benefits

क्विनोआ में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे बालों को पोषण मिलता है, जिससे स्कैल्प संबंधी समस्या से बच सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

क्विनोआ खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं, इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। इस कारण किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरिया आपके शरीर पर आसानी से हावी नहीं हो पाते हैं।

प्रोटीन से भरपूर है क्विनोआ Quinoa Benefits

क्विनोआ प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है जिसमें सभी अमीनो एसिड होते हैं। यह शाकाहारी और शाकाहारियों के लिए एक आसान प्रोटीन स्रोत बनाता है। जो शाकाहारी स्रोतों के माध्यम से प्रोटीन का पूरा भरने में असमर्थ हैं। प्रोटीन भूख के दर्द को कम कर सकता है और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ग्लूटेन फ्री है क्विनोआ

ग्लूटेन-मुक्त भोजन को अक्सर तब तक स्वस्थ माना जाता है जब तक कि भोजन में प्राकृतिक ग्लूटेन-मुक्त लक्षण न हों। क्विनोआ एक लस मुक्त घटक है, जो इसे लस असहिष्णुता वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ विकल्प बनाता है।

क्विनोआ का सेवन करने के तरीके Quinoa Benefits

सलाद

अपने सलाद को तैयार करते समय, सब्जियों और अन्य सामग्री के साथ एक चम्मच पके हुए क्विनोआ को मिलाएं ताकि उसमें पोषण हो सके।

स्मूदी Quinoa Benefits

कुछ अतिरिक्त पोषक तत्वों को प्राप्त करने का एक सुविधाजनक और आसान तरीका है स्मूदी। अपने स्मूदी में प्रोटीन सामग्री को अपने पेय घटक में क्विनोआ जोड़कर और इसे एक साथ मिश्रित करके हाइक करें।

सूप

अपने सूप को पकाते समय, इसमें कुछ क्विनोआ मिलाएं और इस प्रोटीन युक्त घटक की अच्छाई का आनंद लें।

ओटमील को बदलें

आप क्विनोआ को आसानी से उबाल कर तैयार कर सकते हैं जब तक कि यह नरम न हो जाए। आप इसे दलिया के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

डेजर्ट Quinoa Benefits

अपनी रचनात्मकता से इसे कपकेक, कुकी, पुडिंग या बिल्कुल किसी अन्य मिठाई की रेसिपी में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि क्विनोआ, चावल की तरह ही पकने के बाद, फूल जाता है। क्विनोआ का सेवन, ब्रेकफास्‍ट, लंच और ड‍िनर तीनों के ल‍िए ही क‍िया जा सकता है। क्विनोआ से सलाद, सूप, पोर‍िज, पेनकेक्‍स बना सकते हैं। किसी भी समस्या या बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button