सेहत

National Exercise Day: राष्ट्रीय व्यायाम दिवस 2025, एक स्वस्थ भारत की ओर

National Exercise Day, हर वर्ष 18 अप्रैल को ‘नेशनल एक्सरसाइज डे’ यानी ‘राष्ट्रीय व्यायाम दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

National Exercise Day : व्यायाम अपनाओ, बीमारियों को दूर भगाओ

National Exercise Day, हर वर्ष 18 अप्रैल को ‘नेशनल एक्सरसाइज डे’ यानी ‘राष्ट्रीय व्यायाम दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका परिणाम मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के रूप में सामने आता है। ऐसे में व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

नेशनल एक्सरसाइज डे का महत्व

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रेरित करना है कि वे रोजाना कुछ समय अपने शरीर के लिए निकालें। चाहे वह योग हो, जॉगिंग हो, सैर हो या जिम में कसरत – हर प्रकार की शारीरिक गतिविधि शरीर के लिए फायदेमंद होती है। यह दिन लोगों को यह याद दिलाने का काम करता है कि व्यायाम कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन की आवश्यकता है।

National Exercise Day
National Exercise Day

Read More: Summer Weight Loss Tips: गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं? ये टिप्स बदल देंगे आपकी बॉडी

व्यायाम के लाभ

1. शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार – नियमित व्यायाम से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, पाचन क्रिया सुधरती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

2. मानसिक तनाव में कमी – योग और प्राणायाम जैसे व्यायाम मानसिक तनाव को दूर करने में बेहद प्रभावी हैं। ये मस्तिष्क को शांत करते हैं और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

3. ऊर्जा में वृद्धि – रोजाना व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और थकान जल्दी नहीं होती।

4. नींद में सुधार – जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं, उन्हें नींद से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और गहरी नींद आती है।

Read More: Vitamin-B12: समय रहते दूर करें विटामिन -बी12 की कमी, जाने कारण और असरदार उपाय

व्यायाम की जरूरत

आज की तकनीकी दुनिया में लोग मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के आगे घंटों बैठे रहते हैं। बच्चे बाहर खेलने की जगह वीडियो गेम में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में व्यायाम की अहमियत और भी बढ़ जाती है। नेशनल एक्सरसाइज डे का संदेश यही है कि हमें खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए अपने रूटीन में व्यायाम को शामिल करना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button