सेहत

Mosquito Repellent Plants: घर में लगाएं ये खास पौधा, मच्छरों को भागने में करेंगा काफी मदद

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसके अलावा, तुलसी की महक अन्य उड़ने वाले छोटे-छोटे कीड़ों को भी दूर भगाती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Mosquito Repellent Plants: घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद, औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेमन ग्रास


Mosquito Repellent Plants: बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में मच्छरों का बढ़ना स्वाभाविक है। देश के कई गांव-शहरों में मच्छर से होने वाली बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने आसपास, घर में, दफ्तर में मच्छर न होने दें। मच्छरों को भगाने के लिए आप ऑलआउट, मॉस्किटो कॉयल वगैरह का प्रयोग करते होंगे। हालांकि कुछ पौधे लगाकर भी आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।

घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसके अलावा, तुलसी की महक अन्य उड़ने वाले छोटे-छोटे कीड़ों को भी दूर भगाती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो इस मानसून आप भी इस औषधीय पौधे को अपने घर में लगाएं और मच्छरों को घर से कोसो दूर रखें।

पुदीने की खुशबू से भागते हैं मच्छर

पुदीने की खुशबू में मच्छरों को भगाने की क्षमता होती है। इसकी पत्तियों से निकलने वाली तीखी गंध दूसरी तरह के कीड़ों को भी दूर भागती है। पुदीने को गमले में उगाया जा सकता है और इसके लिए नरम मिट्टी व अच्छी जल निकासी की आवश्यकता होती है। इसे आसानी से आप अपने घरों में लगा सकते हैं। जिससे मच्छर घर से दूर रहेंगे।

मच्छरों के लिए काफी हानिकारक होती है ये सुगंध

गेंदे का पौधा सिर्फ एक सजावटी फूल नहीं बल्कि यह एक नेचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो उसे घर के लिए एक अद्भुत फूल बनाते हैं। इस पौधे के फूल और पंखुड़ियां से एक खास सुगंध निकलती है, जो मच्छरों के लिए काफी हानिकारक होती है। यही वजह है कि मच्छर इसके करीब आने से डरते हैं। आप भी इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं।

मच्छरों को भागने के लिए लैवेंडर काफी मददगार

मच्छरों को दूर भगाने के लिए बाजार में मिलने वाला उत्पाद मॉस्किटो रेपेलेंट में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप लैवेंडर को अपने घर में लगाएंगे तो इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागेंगे। मच्छरों को घर से भागने में लैवेंडर काफी मददगार साबित होता है। मच्छरों को इस पौधे की खुशबू पसंद नहीं होती है, इसलिए जहा भी यह पौधे होते है मच्छर वहां नहीं जाते है.साथ ही लैवेंडर की खुशबू से आपको अच्छी नींद भी आएगी।

Read More: Delhi Weather News: दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत तक अभी जारी रहेगी मॉनसूनी बारिश, जानिए क्या कह गए आईएमडी प्रमुख

औषधीय गुणों से भरपूर होता है लेमन ग्रास

लेमन ग्रास भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हर्बल टी बनाने के अलावा इसे आप मच्छर भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आसानी से किसी गमले में भी लगाया जा सकता है। एक बार लगाकर सालों-साल आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button