सेहत

Monsoon Tips: बारिश में भीगना पसंद है तो नहाने के बाद तुरंत करें ये काम, इन गलतियों को करने से बचें

Monsoon Tips: तपती गर्मी के बाद आखिरकार मानसून के दस्तक दे दी है। दिल्ली और नोएडा समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में बहुत से लोगों का मन बारिश में नहाने का करता है। खासकर तब जब बहुत समय बाद पहली बार बारिश हो। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद बारिश में नहाने का मजा ही अलग है।

Monsoon Tips: बारिश में नहाने के बाद एंटी-बैक्टीरियल क्रीम लगाएं, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

तपती गर्मी के बाद आखिरकार मानसून के दस्तक दे दी है। दिल्ली और नोएडा समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। ऐसे में बहुत से लोगों का मन बारिश में नहाने का करता है। खासकर तब जब बहुत समय बाद पहली बार बारिश हो। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद बारिश में नहाने का मजा ही अलग है। लेकिन कई लोग बारिश में नहाने से इंकार करते हैं। बारिश के पानी में कई लोग नहाना पसंद करते हैं। Monsoon Tips लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि बारिश के पानी में नहाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे कि बारिश के पानी में भीगने के कारण बाल या स्किन से जुड़ी समस्या होना। क्योंकि कई लोग को बारिश में भीगने के कारण खुजली और दानों की समस्या हो जाती है। तो ऐसे में सवाल ये आता है कि क्या सही में बारिश के पानी में भीगना चाहिए या नहीं, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

बारिश में भीगने के बाद तुरंत करें ये काम Monsoon Tips

बारिश में नहाया है तो ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में न रहें। इसके तुरंत बाद सादे पानी से नहाएं। इसके अलावा बालों को भी शैंपू करना चाहिए। और बालों को तुरंत सुखाएं। अगर आप नहा नहीं पा रहे हैं तो तुरंत कपड़े चेंज करना चाहिए। इससे आप जुकाम, बुखार जैसी वायरल समस्याओं से बचे रहेंगे।

एंटी-बैक्टीरियल क्रीम लगाएं Monsoon Tips

बारिश में भीगने के बाद शरीर पर बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिससे स्किन एलर्जी होने का डर रहता है, इसलिए नहाने के बाद भी शरीर को अच्छी तरह पोछकर, हाथ-पैरों में एंटी-बैक्टीरियल क्रीम लगानी चाहिए।

Read More:- Turmeric Water Benefits For Skin: ग्लोइंग स्किन चाहिए तो रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी के पानी से करें ये काम, तुरंत दिखेगा असर

गर्म पानी से नहाएं Monsoon Tips

भीगने के बाद गर्म स्नान करने से आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और आपके संपर्क में आए किसी भी बैक्टीरिया या प्रदूषक को धोने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है और बीमारियों को रोक सकता है।

नहाने के बाद न करें ये काम Monsoon Tips

बारिश में भीगे हैं तो इसके तुरंत बाद एसी या फिर पंखे-कूलर में बैठने की गलती न करें। इससे आपको बहुत जल्दी ठंड जकड़ सकती है। नहाने के बाद सूखे कपड़े पहनें और फिर कुछ देर नॉर्मल रूम टेम्पेरचर में रहें।

शरीर को गर्म रखने के लिए करें ये काम Monsoon Tips

बारिश में भीगने के बाद शरीर को गर्म रखने और एनर्जी बूस्ट करने के लिए अदरक वाली चाय या फिर कुछ सिंपल मसालों से बना काढ़ा लेना चाहिए। हर्बल टी भी काफी फायदेमंद रहती है। इससे आपको ठंड भी नहीं लगेगी और सर्दी-खांसी से भी बचाव होगा। इस तरह से आप कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए बारिश को जमकर एंजॉय कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ठंडे और अनहाइजीनिक फूड से बचें Monsoon Tips

बारिश में भीगने के बाद ठंडे या अनहाइजीनिक फूड के सेवन से बचना जरूरी है, जिससे आपका पेट खराब हो सकता है और बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। ताज़ा तैयार, गर्म भोजन का सेवन करें जो पचाने में आसान हो। स्ट्रीट फूड और कच्चे सलाद से बचें जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं।

बारिश में नहाना सही या गलत? Monsoon Tips

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बारिश में नहा सकते हैं, इससे कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन स्किन इन्फेक्शन वाले लोगों को इससे बचना चाहिए। जिन इलाकों में पॉल्युशन बहुत ज्यादा रहता है वहां के लोगों को बारिश में नहीं नहाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो उन्हें बारिश में नहाने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में ऐसा करने से उनकी समस्या बढ़ सकती है। खासकर मानसून की पहली बारिश में, क्योंकि ऐसे में बरसात के पानी के साथ वातावरण में मौजूद पोल्यूटेंट मिल जाते हैं। जिसकी वजह से बारिश का पानी एसिडिक हो सकता है। इस पानी में नहाने के स्किन और बालों से जुड़ी किसी तरह की परेशानी हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button