सेहत

Home remedy for piles- अगर पाइल्स से चाहते हैं राहत तो कुछ तरह करें हल्दी का प्रयोग

Home remedy for piles- अगर पाइल्स से चाहते हैं राहत तो कुछ तरह करें हल्दी का प्रयोग


आमतौर पर देखा जाता है कि जब हमें कोई बीमारी होती है तो हम उस पर खुलकर बात कर सकते हैं। लेकिन कुछ बीमारियों ऐसी होती है जिसके बारे में हम दूसरों को खुलकर बता नहीं पाते हैं। ऐसी है एक बीमारी है पाइल्स(बवासीर) की। जिसके बारे में लोग बहुत बार मजाक भी उड़ाते हैं। लेकिन आप जानते है इस बीमारी में इंसान को असहनीय दर्द होता है। जिसके कारण वह बैठ भी नहीं पाता है। अत्यधिक ब्लड निकल जाने के कारण व्यक्ति कमजोर भी हो जाता है।

इतनी ही नहीं बीमारी अधिक बढ़ जाने के कारण लोग बैठ भी नहीं पाते हैं। पाइल्स होने का मुख्य कारण कब्ज, भोजन में फाइबर की कमी, शौच को लंबे समय तक रोकना, पाचन प्रक्रिया सही ठंग से काम नहीं करना, मोटापा  आदि होता है। पाइल्स अत्यधिक बढने के कारण इलाज के लिए लोग विभिन्न प्रकार की दवाईयां भी होते हैं। कई तो इससे निजात पाने के लिए ऑपरेशन भी कराते हैं। लेकिन आपको पता है कुछ घरेलू  उपाय से आप इससे आराम पा सकते हैं। घर की रसोई में पड़ी हल्दी आपको इससे आराम दे सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे हल्दी से पाइल्स से आराम पा सकते हैं।

नरियल तेल और हल्दी

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नरियल तेल का इस्तेमाल कई तरह के इलाज में किया जाता है। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसमें किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती है। आपने पहले के जमाने के में देखा होगा। घाव हो जाने पर लोग कैप्सूल को चुर करके नरियल तेल में मिलाकर लगाते थे। इसी तरह यह पाइल्स में भी प्रभावी है। आपको बस एक चम्मच नरियल तेल और हल्दी को मिलाकर पाइल्स के प्रभावी जगह पर लगाना है इससे आपको आराम मिलेगा। इतना ही नहीं इससे दर्द और जलन में भी राहत मिलेगी।

home remedy for piles

एलोवेरा जेल और हल्दी

आज के समय में एलोवेरा हम सब के घर में आसानी से मिल जाता है। आपको बस इतना करना है। रोज रात को दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच हल्दी पाउडर के मिलाकर सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगाना है। नियमित रुप से लगाने से बवासीर की वजह से होने वाली ब्लीडिंग और दर्द से राहत मिलेगी।

home remedy for piles

Benefits of turmeric milk: सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है हल्दी वाला दूध, इन के लिए है लाभप्रद

हल्दी और घी

पाइल्स की वजह से हो रही जलन और दर्द को कम करने के लिए हल्दी और घी दोनों फायदेमंद है। इन दोनों को मिक्स करके आपको प्रभावित जगह पर लगाना है। इससे बार-बार होने वाली खुजली की परेशानी से आपको राहत मिलेगी और आप बाहर आराम से जा सकते हैं। इसके अलावा पाइल्स का एक बड़ा कारण कब्ज भी है। अगर कब्ज ठीक रहेगी तो आपको  इससे आराम रहेगा। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में देसी घी को मिलाकर पी सकते हैं। यह कब्ज का रामबाण इलाज है।

home remedy for piles

हल्दी और मूली

ठंडी के दिनों में मूली आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसके सेवन से आपको पाइल्स से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको मूली पर हल्दी छिड़ककर खाना है। इस दोनों के सेवन में आपको सूजन से आराम मिलेगी। दरअसल मूली में डाएट्री फाइबर्स पाए जाते हैं। जो पाचन प्रक्रिया को सही रूप से काम करने में मदद करते हैं। जिसके कारण आप आराम से शौच कर सकते हैं। इसके अलावा भी मूली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको पाइल्स से आराम देते हैं। मूली पेट को ठंडक देती है। इस कारण इसके सेवन से पाइल्स के प्रभावित जगह पर खुजली नहीं होती है।

home remedy for piles

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button