सेहत

Garlic Clove Benefits: कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार है लहसुन, सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे

Garlic Clove Benefits: लहसुन का इस्तेमाल हम खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप लहसुन का खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत कई गुना सुधर जाएगी। दरअसल, आयुर्वेद में लहसुन के लिए कहा जाता है कि इसके सेवन से आप जवान बने रहेंगे।

Garlic Clove Benefits: खाली पेट लहसुन की सिर्फ 2 कलियां खाने से सुधर जाएगी आपकी सेहत

लहसुन का इस्तेमाल हम खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप लहसुन का खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत कई गुना सुधर जाएगी। दरअसल, आयुर्वेद में लहसुन के लिए कहा जाता है कि इसके सेवन से आप जवान बने रहेंगे। Garlic Clove Benefits साथ ही यह कई बीमारियों से जैसे कि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्राल, खून का थक्का जम जाना, कब्ज, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, भूख बढाने आदि से छुटकारा दिलाता है। लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।

लहसुन की एक कली में 4 कैलोरी और 1 ग्राम से कम लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेट और फैट पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी, के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम पाया जाता है। Garlic Clove Benefits इसके अलावा इसमें एंटी कैंसर यौगिक, इम्यूनिटी को तेज करने की क्षमता के साथ हार्ट को मजबूत करने के एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। आज हम आपको खाली पेट लहसुन खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे Garlic Clove Benefits

डाइजेशन में सुधार

रोजाना लहसुन की एक कली के सेवन से गैस्ट्रिक जूस के पीएच में सुधार होता है। वहीं इससे पाचन क्रिया को बनाएं रखने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो लहसुन में बायोएक्टिव यौगिक, अल्सर और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज को कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर को करे कम Garlic Clove Benefits

लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को खाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसलिए आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।

Read More:- Benefits Of Travelling For Health: घूमने फिरने से हमारे सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, स्ट्रेस की छुट्टी कर देती हैं छुट्टियां, पॉजिटिविटी से भी भर जाएंगे आप

कोलेस्ट्रॉल कम करता है लहसुन

लहसुन की एक कली का सेवन खाली पेट करने से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

किडनी डिजीज Garlic Clove Benefits

एलिसिन नामक का एक यौगिक है जो लहसुन में पाया जाता है। यह किडनी की शिथिलता, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी में सुधार

लहसुन सूजन को कम करने और इम्यून फंक्शन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। क्योंकि लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है।

दांत दर्द से दिलाए राहत Garlic Clove Benefits

अगर आप दांत के दर्द से परेशान हैं तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हार्ट रहेगा हेल्दी

लहसुन में ऐसे अल्काइन पाएं जाते हैं जो कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ-साथ, लिवर और पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारी की सम्भावना भी कम हो जाती है। इसलिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं।

बॉडी डिटॉक्स करे Garlic Clove Benefits

लहसुन में सल्फर कंपाउंड होते हैं जो शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये लिवर के कामकाज को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

स्किन हेल्दी रखता है लहसुन

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व, त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसे खाने से चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे कम किए जा सकते हैं।

वेट लॉस में मददगार Garlic Clove Benefits

लहसुन का सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है, जिससे वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

लहसुन खाने का सही तरीका

सुबह उठकर ऐसे ही 2-3 कली लहसुन का खा लें। आप चाहें तो इसे भुनकर भी खा सकते हैं। अगर आपको इसकी तासीर कुछ ज्यादा गर्म लग रही है तो सोने से पहले पानी में लहुसन को भिगो दें और सुबह इसका सेवन कर लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button