सेहत

कैल्शियम की कमी के कारण आपके शरीर में हो सकती है ये खतरनाक बीमारियां

जाने कैल्शियम की कमी के साधारण लक्षण


ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि कैल्शियम की कमी के कारण हमारे शरीर में कई सारी खतरनाक बीमारियां हो जाती है। हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्सीमिया कहा जाता है। यह जब होता है तब हमारे शरीर में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है। वैसे तो हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी ज्यादा खतरनाक नहीं है। लेकिन लंबे समय तक कैल्शियम की कमी से हमारे दांतों को नुकसान, मस्तिष्क में बदलाव, ऑस्टियोपोरोसिस, मोतियाबिंद और अधिक गंभीर बीमारिया हो सकती है।

अगर बॉडी में कैल्शियम की कमी का लंबे समय तक इलाज नहीं किया जाता है तो यह हमारे जीवन के लिए खतरा बन सकती है। अगर हम बता करें कैल्शियम की कमी के शुरुआती लक्षणों की तो ये शुरुआत में थोड़े मुश्किल होते है। जिसके कारण इन पर शुरुआत में किसी का ध्यान नहीं जाता है। तो चलिए आज हम आपको कैल्शियम की कमी के लक्षणों के बारे में बताएंगे।

कैल्शियम की कमी के साधारण लक्षण

1. कैल्शियम की कमी के कारण दर्दनाक प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम होता है।

2. जब किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो उससे अत्यधिक थकान, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है।

3. कई लोगो के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण बहुत ज्यादा परेशानी भी होने लगती है। उनके हाथ, पैर और मुंह के आसपास सुन्नपन और झुनझुनी लगती है।

4. कैल्शियम की कमी के कारण कई लोगों के मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने लगती है।

कैल्शियम की कमी

और पढ़ें:  जाने मेडिटेशन करने के बेस्ट तरीके, और इसके फायदे

कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याएं

1. पेट का कैंसर: आपको बता दें कि शोधकर्ताओं के अनुसार हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण कोलन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिन भी लोगों के शरीर कैल्शियम का पर्याप्त स्तर होता है। उसके शरीर में एडेनोमा ट्यूमर का खतरा कम होता है। जो की कैंसर से ही संबंधित होता है। इतना ही नहीं हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी होने से ट्यूमर बढ़ने पर कैंसर में बदल जाता है।

2. हृदय रोग: आपको बता दे कि कई बार हमारे शरीर में कैल्शियम का अपर्याप्त स्तर हमारे शरीर में हृदय रोग के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार हमारे शरीर में कैल्शियम की सामान्य स्तर हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button