सेहत

Curd Benefits In Summer: गर्मी में सेहत के लिए वरदान है दही, शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार

Curd Benefits In Summer: गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ ही कई रोगों से भी बचाते हैं। जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं।

Curd Benefits In Summer: रात को न खाएं दही, वरना हो सकती हैं ये समस्याएं

गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ ही कई रोगों से भी बचाते हैं। जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं। जो आपको हेल्दी भी बनाने में मदद करते हैं। दही त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है।

आपको बता दें कि दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बामारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। दही वजन को कम करने में भी मददगार है। दही का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। दही को आप अपनी डाइट में रायता, लस्सी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। दही न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने में कारगर है। आज हम आपको इस लेख में गर्मी के मौसम में दही खाने के फायदों के बारे में बताते हैं-

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

दही का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग हाेती है। दही हमारे दिल की सेहत को भी दुरुस्त रखता है। अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो आप दही का सेवन जरूर करें। पाचन को दुरुस्त रखने में दही का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। दही हड्डियों और दांतों को भी हेल्दी बनाती है।

वजन घटाने में मददगार है दही

दही में मौजूद पोषक तत्व लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं। साथ ही यह लो कैलोरी फूड होता है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाने से आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। इस तरह यह वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है दही

मौसम में बदलाव की वजह से अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके चलते संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दही में मौजूद इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण गर्मियों के बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं के खिलाफ शरीर को लड़ने में मदद करता है।

Read More:- Summer Foods: गर्मियों में ट्राई करें चावल की ये डिशेज, बनाने में है बेहद आसान, शरीर को देगा ठंडक

सूजन और स्किन डिजीज से होगा बचाव

आपको बता दें कि दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन कम करने में मददगार होते हैं। अपने इसी गुण की वजह से दही गर्मियों के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह सूजन संबंधी समस्याओं जैसी त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाता है, जो गर्मी में खराब हो सकती है।

एलर्जी से बचाता है दही

दही अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसे खाने से एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मौसमी एलर्जी से राहत मिलती है, जो अक्सर गर्मियों में चरम पर होती है।

गर्मी में दही के सेवन से बचें ये लोग

जिन्हें हो पेट फूलने की प्रॉब्लम

दही का प्रोबायोटिक्स पेट की गर्मी को कम करता है। हालांकि कई बार ये गैस और ब्लॉटिंग भी बना सकता है। चूंकि पचने में दही भारी होती है, इसलिए ऐसे लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए, जिन्हें गैस या ब्लॉटिंग की समस्या है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कब्ज के शिकार लोग

ऐसे लोग जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें रोजाना दही खाने से बचना चाहिए। पाचन तंत्र के ठीक से काम न करने की स्थिति में दही खाना कब्ज की परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं।

यूरिक एसिड

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो दही का ज्यादा सेवन करने से बचें। दही में प्रोटीन पाया जाता है और यूरिक एसिड की समस्या से परेशान लोगों को प्रोटीन से बचने की सलाह दी जाती है। दही खाने से शरीर का यूरिक एसिड बढ़ सकता है। जिसकी वजह से गठिया का दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

अस्थमा के मरीज न खाएं दही

अस्थमा के मरीजों को तो गलती से भी दही नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी हो ती है। जब अस्थमा मरीज इसका सेवन करते हैं तो उन्हें सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अर्थराइटिस वाले न करें दही का सेवन

अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी दही से परहेज करना चाहिए। दही में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अच्छी खासी होती है। एडवांस ग्लाइकेशन भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है। इस वजह से हड्डियों का धनत्व कम हो सकता है। अर्थराइटिस के मरीज जब इसका सेवन करते हैं तो उनके घुटनो के दर्द और सूजन बढ़ सकता है।

रात में दही खाएं या नहीं

आयुर्वेद के मुताबिक, दही में खट्टे और मीठे दोनों ही गुण मौजूद होते हैं। दही के ये गुण कफ दोष को बढ़ाते हैं। रात के समय दही का सेवन करने से बॉडी में कफ की परेशानी बढ़ सकती है। इससे नाक में बलगम की परेशानी बढ़ सकती है। ये परेशानी सभी लोगों को नहीं होती। दही प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है जो आंत की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। दही में कम कैलोरी, कैल्शियम और फॉस्फोरस मौजूद होता है जो सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। दही का सेवन करना चाहते हैं तो घर की ताजी दही का सेवन करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button