सेहत

Constipation: कब्ज़ की समस्या से है परेशान तो पानी में मिलाकर पीजिए ये चीज़, जल्द मिलेगी राहत

कब्ज़ एक ऐसी समस्या है जो अगर किसी व्यक्ति को हो जाए तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। कब्ज़ होने पर शौच सही से नहीं होता है जिससे पेट में दर्द, ऐंठन और खट्टी डकार जैसी समस्या होती है। कब्ज़ होने के कई कारण होते है जैसे गलत खान पान, गलत जीवन शैली, मसालेदार खाना आदि। अगर आप भी कब्ज़ की समस्या से परेशान है तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब बताने जा रहे है जिससे आपके कब्ज़ की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।

Constipation: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पीजिए ये चीज़, कब्ज़ की समस्या हो जाएगी दूर 


कब्ज़ एक ऐसी समस्या है जो अगर किसी व्यक्ति को हो जाए तो उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। कब्ज़ होने पर शौच सही से नहीं होता है जिससे पेट में दर्द, ऐंठन और खट्टी डकार जैसी समस्या होती है। कब्ज़ होने के कई कारण होते है जैसे गलत खान पान, गलत जीवन शैली, मसालेदार खाना आदि। अगर आप भी कब्ज़ की समस्या से परेशान है तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब बताने जा रहे है जिससे आपके कब्ज़ की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी। 

कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए अगर आप भी सारे नुस्के अपना कर थक चुके है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है एक ज़बरदस्त उपाय जिससे आपके पेट में चिपका हुआ मल मिनटों में साफ़ हो जाएगा। 

Read More: Heart Health: इन 5 सुपरफूड्स का सेवन कर रखे अपने दिल को स्वस्थ

कब्ज़ को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पी लें। जी हाँ, आपने बिलकुल ठीक सुना हम यहाँ देसी घी की ही बात कर रहे है। देसी घी को आयुर्वेद में कब्ज़ दूर करने का बेहतरीन औषधि मानी गई है। कब्ज़ को दूर करने के लिए आपको बस गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीना है और 10 मिनट तक वॉक करना है। गर्म पानी में मिलाया घी नैचरल तरीके से कब्ज़ की समस्या को दूर करता है। 

घी से बाउल मूवमेंट भी बेहतर बनता है। इसके अलावा घी पाचन तंत्र के लिए भी लुब्रीकेंट का काम करता है। इसके आलावा भी घी कई तरीकों से शरीर के लिए फायदेमंद है। आइए जानते है इसके और फायदे 

  • सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर पिने से सिर्फ कब्ज़ ही दूर नहीं होती बल्कि स्किन भी ग्लोइंग होती है। घी में प्राकतिक रूप से मॉइस्चराइजर क्वालिटी होती है जो स्किन को सॉफ्ट और ज्यादा ग्लोइंग बनाती है। इससे बॉडी में टोक्सिन जमा नहीं होते जिससे स्किन हैल्थी दिखते है। 
  • आयुर्वेद के अनुसार गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से आखों की रोशनी में भी सुधार आता है। 
  • नियमित रूप से इसके सेवन से गले, छाती, और नाक के इन्फेक्शन से भी आराम मिलता है। 
  • इसके आलावा रोज़ाना गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से हड्डियां भी मज़बूत होती है।  

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button